Last Updated:
Benefits of Topical Testosterone: जब किसी पुरुष के शरीर में नेचुरल तरीके से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बेहद कम बनता है, तब डॉक्टर्स उसे टेस्टोस्टेरोन क्रीम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. यह हार्मोन पुरुषों की मसल्स, हड्डियों और रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है. हालांकि यह क्रीम डॉक्टर की सलाह पर ही लगाएं, वरना इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं.
टेस्टोस्टेरोन क्रीम पुरुषों की कई समस्याओं से राहत दिला सकती है.
Testosterone Cream Benefits: टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के शरीर में पाया जाने वाला प्रमुख हार्मोन है. यह मसल्स को मजबूत बनाने, बोन डेंसिटी को बेहतर बनाए रखने, एनर्जी लेवल बढ़ाने और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी होता है. जब किसी पुरुष के शरीर में इस हार्मोन का स्तर नेचुरल रूप से कम हो जाता है, तब इस कंडीशन को हाइपोगोनाडिज्म कहा जाता है. इस कंडीशन में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं. इससे निजात पाने के लिए डॉक्टर अक्सर टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (TRT) की सलाह देते हैं. इस थेरेपी में टेस्टोस्टेरोन क्रीम या जेल भी एक लोकप्रिय विकल्प है, क्योंकि इसे लगाना आसान है. अब सवाल है कि लोग इस क्रीम को क्यों लगाते हैं, इसके क्या फायदे हैं और साइड इफेक्ट क्या हो सकते हैं.
टेस्टोस्टेरोन क्रीम के उपयोग से सेहत पर मिक्स असर पड़ता है. यह क्रीम हड्डियों को मजबूत बनाती है और मेटाबॉलिज्म को तेज कर शरीर की चर्बी कम करने में मदद करती है. इससे लाइफ क्वालिटी में सुधार आता है. हालांकि इसके साइड इफेक्ट भी कम नहीं हैं. इसके अत्यधिक या गलत उपयोग से मुंहासे, स्लीप एपनिया और प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने का खतरा हो सकता है. यह क्रीम शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ा सकती है, जिससे खून गाढ़ा हो सकता है और हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है.
टेस्टोस्टेरोन क्रीम के साथ एक सबसे बड़ा जोखिम एक्सीडेंटल ट्रांसफर है. अगर क्रीम लगाने वाला व्यक्ति अपनी स्किन को ढकता नहीं है, तो यह हार्मोन स्किन के माध्यम से बच्चों या महिलाओं में ट्रांसफर हो सकता है. बच्चों में इसके संपर्क में आने से समय से पहले प्यूबर्टी के लक्षण दिख सकते हैं, जबकि महिलाओं में चेहरे पर बाल उगना और आवाज का भारी होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि क्रीम लगाने के बाद हाथों को अच्छी तरह धोएं और उस हिस्से को कपड़ों से ढककर रखें. डॉक्टर्स की मानें तो टेस्टोस्टेरोन क्रीम कोई एंटी-एजिंग चमत्कार नहीं है और न ही यह बॉडीबिल्डिंग के लिए एक सुरक्षित सप्लीमेंट है. इसे केवल तब ही उपयोग करना चाहिए, ब्लड टेस्ट में हार्मोन की कमी निकले और डॉक्टर ने इसे प्रिस्क्राइब किया हो.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें