यूट्यूब अचानक डाउन क्यों हुआ, कहां-कहां सर्विस ठप, क्या है इसकी वजह, यूजर्स को क्या मैसेज दिख रहा?

Last Updated:

YouTube Down: वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पूरी दुनिया में ठप हो गया है. जी हां, भारत समेत कई देशों में YouTube डाउन है. इसके चलते कई देशों के यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं. अकेले अमेरिका में 320,000 से अधिक यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर यूट्यूब से जुड़ी दिक्कतों की रिपोर्ट की. 

Zoom

YouTube कई देशों में हुआ ठप, भारत समेत कई देशों में दिखा असर

YouTube Down: भारत समेत कई देशों में यूट्यूब डाउन है. सुबह-सुबह यूट्यूब डाउन होने से यूजर्स परेशान हैं. यूट्यूब (YouTube) की सर्विस आज यानी बुधवार को अचानक से भारत समेत कई देशों में ठप हो गई. यूजर्स को यूट्यूब के अलावा, Google, Amazon Web Services और Cloudflare में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. Youtube खोलने पर लोगों को स्क्रीन पर Something Went Wrong का मैसेज नजर आ रहा है. इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ी हुई है. अब सवाल है कि आखिर अचानक यूट्यूब को क्या हुआ? आखिर यूट्यूब क्यों भारत समेत कई देशों में ठप है, आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?

यूट्यूब हुआ सुबह-सुबह डाउन
दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब आज सुबह से ही ग्लोबली डाउन है. भारत समेत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ब्राजील और जर्मनी जैसे कई देशों के लाखों यूजर्स को वीडियो देखने, अपलोड करने या सर्च करने में समस्या आ रही है. यूजर्स को स्क्रीन पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ का एरर मैसेज दिख रहा है. इससे यूजर्स की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में अकेले 2 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स आई हैं, जबकि ग्लोबल स्तर पर यह संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है.

यूट्यूब को क्या हुआ?

यूट्यूब पर परेशानी की शिकायत सबसे पहले अमेरिकी समयानुसार 17 फरवरी को हुई. अमेरिकी यूजर्स ने ही पहले रिपोर्ट किया. भारत में आज यानी 18 फरवरी की सुबह जैसे ही लोगों की नींद खुली यूट्यूब डाउन था. यूजर्स ने सबसे पहले मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर समस्या नोटिस की. कई लोगों को होमपेज लोड नहीं हो रहा था और शॉर्ट्स या लाइव स्ट्रीमिंग पूरी तरह ठप पड़ गई. भारत में दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सबसे ज्यादा गड़बड़ी की रिपोर्ट्स आईं. यूजर्स का कहना है कि वे वीडियो प्ले करने की कोशिश करते हैं तो एरर आ जाता है, या ऐप क्रैश हो जाती है.

किन देशों में YouTube डाउन?

दरअसल, यूट्यूब डाइन होने की यह समस्या केलल भारत में ही नहीं है. पूरी दुनिया में यूट्यूब डाउन है. इसमें भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कई अन्य देश शामिल हैं. इससे साफ है कि यूट्यूब आउटेज सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है. हालांकि, सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *