इंदौर फैमिली कोर्ट में क्यों पेश हुआ नारायण साईं? डेढ़ घंटे की सुनवाई में बयान दर्ज; बाद म

Last Updated:

आसाराम के बेटे नारायण साईं की आज इंदौर के फैमिली कोर्ट में पेशी हुई, जहां पत्नी जानकी ने भरण पोषण और तलाक का केस दायर किया था. लंबे समय से तलाक को लेकर इंदौर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. फैमिली कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

Zoom

कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर के फैमिली कोर्ट में पेश हुआ नारायण साईं

Narayan Sai: दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं की इंदौर फैमिली कोर्ट में पेशी हुई. नारायण साईं पर उनकी उनकी पत्नी द्वारा मानसिक क्रूरता के आरोप में कड़ी सुरक्षा के बीच केस दर्ज किया है. वह कड़ी सुरक्षा के बीच सूरत से चलकर इंदौर के फैमिली कोर्ट में पेश हुआ और अपना बयान दर्ज कराया. वकीलों ने बताया कि नारायण साईं अभी सूरत जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है. उसे पुलिस सुरक्षा में अदालत लाया गया, जहां उसकी पत्नी जानकी हरपलानी भी मौजूद थीं

करीब 90 मिनट की पेशी में नारायण साईं का बयान हुआ दर्ज
वकीलों के मुताबिक नारायण साईं की पत्नी जानकी हरपलानी ने तलाक के केस में अपने पति पर मानसिक क्रूरता और अन्य आरोप लगाए हैं. उन्होंने पांच करोड़ रुपए की स्थायी भरण-पोषण राशि की मांग की है. करीब 90 मिनट की पेशी में नारायण साईं का बयान दर्ज हुआ और जानकी के वकीलों ने उससे सवाल किए. अदालत ने दोनों पक्षों की अंतिम बहस के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की है.

पत्नी को नहीं दिए हर महीने 50000 रुपए
फैमिली कोर्ट ने 2018 में आदेश दिया था कि नारायण साईं अपनी पत्नी को हर महीने 50,000 रुपए का भरण-पोषण दे, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहा है. उसकी पत्नी जानकी ने अदालत में कहा है कि पिछले आठ साल से उन्हें भरण-पोषण की राशि नहीं मिली है.

फैमिली कोर्ट में बड़ी संख्या में मौजूद थे समर्थक
सुनवाई समाप्त होते ही नारायण को फिर कड़ी सुरक्षा में बाहर निकाला गया और गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई. इस दौरान फैमिली कोर्ट में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें आसाराम के समर्थक भी थे. नारायण के भरण पोषण ना देने पर उनके वकील ने कहा कि जब कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया था, तब वह जेल में था और हम मई 2025 में इस केस को रिओपन करने की अपील कर चुके हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *