Last Updated:
Jyotiraditya Scindia Viral Video: सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें सिंधिया बीजेपी विधायक के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत कर रहे हैं. वह विधायक को मजाकिया अंदाज में टोकते हुए कहते हैं कि शुगर कम खाया करो, ये जहर है. डाइनिंग टेबल पर हुई यह बातचीत लोगों को खूब पसंद आ रही है, लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं.
Jyotiraditya Scindia Stopped BJP MLA: ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस समय वह अशोकनगर के दौरे पर गए हुए हैं. जहां खाने पर चर्चा करते हुए उन्होंने चंदेरी के बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह से मजाक करते हुए भी नजर आए. वीडियो में सिंधिया विधायक को टोकते नजर आ रहे हैं. अब इन दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अशोकनगर जिले का दौरा कर रहे हैं. इसी के चलते वह मंगलवार रात चंदेरी पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद सिंधिया सबसे पहले पूर्व विधायक डग्गी राजा के घर गए. इसके बाद वह मलकीत सिंह संधू के निवास पर पहुंचे. बता दें कि चंदेरी के विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भी मौजूद थे. इस दौरान अतिथियों के स्वागत के लिए डायनिंग टेबल पर खाने की व्यवस्था की गई थी. इस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
पहले ये वीडियो देखिए…
केंद्रीय मंत्री आदरणीय महाराज श्रीमंत @JM_Scindia जी के साथ मलकीत सिंह संधु जी के निवास पर भोजन और चर्चा। pic.twitter.com/NbYx48hKBw
.