Last Updated:
FMD Disease in Cattle: गाय और भैंस अचानक दूध कम क्यों देने लगती हैं? एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी ने बताया FMD बीमारी का राज और बचाव के आसान उपाय.
एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर अजय रघुवंशी ने इस राज़ से पर्दा उठाया. लोकल 18 की टीम से बात करते हुए उन्होंने बताया कि ठंड और बरसात के मौसम में एक खास बीमारी तेजी से फैलती है, जिसे एफएमडी (Foot and Mouth Disease) कहते हैं. यही बीमारी कई बार गाय और भैंस का दूध अचानक कम कर देती है.
उन्होंने कहा कि इस बीमारी को हल्के में बिल्कुल न लें. अगर वक्त पर इलाज न किया जाए तो न सिर्फ दूध की मात्रा कम होती है, बल्कि पशु की जान पर भी खतरा हो सकता है. यही वजह है कि जैसे ही ये लक्षण दिखें, तुरंत नज़दीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें.
पशुपालकों के लिए यह जानकारी किसी अलार्म से कम नहीं है. क्योंकि दूध कम होना सिर्फ एक आर्थिक नुकसान नहीं बल्कि इस बात का संकेत है कि आपका पशु अंदर से बीमार है. समय रहते सावधानी बरती जाए तो नुकसान से बचा जा सकता है और आपका पशु भी जल्दी स्वस्थ हो जाएगा.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें
.