ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए केला क्यों है फायदेमंद? एक्सपर्ट ने बताई हैरान करने वाली बात

Last Updated:

Banana Lower Blood Pressure: केला को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो केला में पोटैशियम होता है, जो हमारा बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर पर लगाम लगाता है. केला में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और विटामिन B6 सेहत सुधारने में असरदार होते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

केला खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है.

Health Benefits of Banana for BP: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है और करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. मेडिकल की भाषा में इसे हाइपरटेंशन कहा जाता है. यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, अत्यधिक तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए दवाओं के साथ-साथ सही डाइट भी बेहद जरूरी है. कई रिसर्च में पता चला है कि केला (Banana) खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है. यह बीपी के मरीजों के लिए लाभकारी है.

गाजियाबाद के रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि केले में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभाता है. पोटैशियम एक मिनरल होता है, जो हमारे शरीर में सोडियम के असर को कम करता है और ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है. जिन लोगों की डाइट में पर्याप्त पोटैशियम होता है, उनमें हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है. केला में पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है, जिसकी वजह से इसे पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

डाइटिशियन की मानें तो केला सिर्फ पोटैशियम ही नहीं, बल्कि फाइबर का भी अच्छा सोर्स है. फाइबर ब्लड शुगर और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. यह ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट के लिए जरूरी है. ज्यादा वजन और मोटापा हाई बीपी के बड़े कारणों में शामिल हैं. ऐसे में केला एक हेल्दी स्नैक साबित हो सकता है. इसके अलावा केले में मौजूद मैग्नीशियम और विटामिन B6 भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. मैग्नीशियम मांसपेशियों और नसों को आराम देता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है. विटामिन B6 तनाव को कम करने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट की मानें तो नियमित रूप से फल और सब्जियों का सेवन करने वाले लोगों में ब्लड प्रेशर से जुड़ी कॉम्प्लिकेशंस कम हो जाती हैं. केला आसानी से पचने वाला फल है और इसे डेली डाइट में शामिल करना आसान है. हालांकि ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है. ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना एक केला अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन किडनी की समस्या वाले लोगों को केला खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए केला क्यों है फायदेमंद? एक्सपर्ट ने बताई असली वजह

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *