Last Updated:
आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग घर में मौजूद चीजों से बने आसान नुस्खों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. इसी वजह से नींबू के छिलके, दालचीनी और अदरक से बनी डिटॉक्स ड्रिंक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. माना जा रहा है कि यह ड्रिंक पाचन सुधारने, इम्यूनिटी मजबूत करने और वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. इसे सुबह खाली पेट या शाम के समय एक बार पीना फायदेमंद माना जाता है.
आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर लोग किचन में मौजूद चीजों से आसान और असरदार नुस्खे तलाश रहे हैं. इसी कड़ी में नींबू के छिलके, दालचीनी और अदरक को एक साथ उबालने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. पहली नजर में यह नुस्खा साधारण लग सकता है, लेकिन इसके पीछे सेहत से जुड़े कई मजबूत कारण हैं.

अक्सर हम नींबू का रस निकालकर उसका छिलका फेंक देते हैं, जबकि असल में छिलके में भी भरपूर पोषक तत्व होते हैं. नींबू के छिलके में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. उबालने पर इसके गुण पानी में घुल जाते हैं, जिससे यह हल्का और आसानी से पचने वाला बन जाता है.

दालचीनी सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है और मेटाबॉलिज्म को तेज करती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है और मेटाबॉलिज्म को तेज करती है. जब दालचीनी को पानी में उबाला जाता है, तो इसका असर शरीर को अंदर से गर्म रखने और फैट बर्निंग प्रक्रिया को सपोर्ट करने में मदद करता है.

अदरक को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मौजूद जिंजरॉल कंपाउंड सूजन कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है. नींबू और दालचीनी के साथ अदरक मिलाने से यह ड्रिंक सर्दी, खांसी और गले की खराश में भी राहत दे सकती है. साथ ही यह पेट की गैस, भारीपन और मतली जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है.

कैसे बनाएं यह हेल्दी ड्रिंक एक पैन में एक कप पानी लें. उसमें एक नींबू का छिलका, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और कुटा हुआ अदरक डालें. इसे 5 से 10 मिनट तक उबालें. पानी हल्का रंग बदल ले तो गैस बंद कर दें. गुनगुना होने पर इसे छानकर पिएं. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं.