WPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किसके नाम? टॉप-5 की लिस्ट कर देगी हैरान; सबसे बड़ा नाम नहीं

महिला प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण (WPL 2026) जारी है, जिसमें 11 मैच खेले जा चुके हैं. 11वें मैच में शेफाली वर्मा ने 62 रनों की आतिशी पारी खेली, हालांकि स्मृति मंधाना की 96 रनों की पारी इस पर भारी पड़ी. मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया. यहां हम डब्ल्यूपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जो लिस्ट आपको हैरान कर देगी.

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज और लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद बल्लेबाज के बीच बहुत अंतर है. लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम नहीं है, जबकि मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पांचवें स्थान पर है.

1. पहले नंबर पर शेफाली वर्मा (53)

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेयर शेफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज हैं. उन्होंने अभी तक खेले 31 मैचों में 53 छक्के लगाए हैं. उनकी लीग में सबसे बड़ी पारी 84 रनों की है. वह 7 बार अर्धशतक लगा चुकी हैं. बता दें कि लीग के इतिहास में कभी भी कोई बल्लेबाज शतक नहीं जड़ पाया है.

2. ऋचा घोष (32)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष हैं, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में 30 मैच खेले हैं. वह अभी तक 32 छक्के लगा चुकी हैं. जी हां, पहले नंबर पर मौजूद शेफाली और दूसरे नंबर पर ऋचा के बीच 21 छक्कों का अंतर है. ऋचा आरसीबी टीम में शामिल है.

3. एशले गार्डनर (32)

गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने डब्ल्यूपीएल में खेले 29 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं. वह 6 अर्धशतक लगा चुकी हैं, हालांकि वह 4 बार इस लीग में डक पर आउट हुई हैं.

4. सोफी डिवाइन (30)

गुजरात जायंट्स के लिए खेल रही न्यूजीलैंड की प्लेयर सोफी डिवाइन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 22 मैचों में 30 छक्के लगाए हैं. वह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज हैं, हालांकि तब वह अपने शतक से 1 रन से चूक गई थी. सिर्फ 36 गेंदों में खेली ये पारी उन्होंने 2023 में आरसीबी के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ ही खेली थी.

5. हरमनप्रीत कौर (30)

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2 बार चैंपियन बना चुकी हरमनप्रीत कौर लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. उन्होंने 32 मैचों में 30 छक्के जड़े हैं. महिला प्रीमियर लीग में उन्होंने 10 बार अर्धशतक लगाए हैं.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *