दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड, कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल? किसका पलड़ा भारी

South Africa vs New Zealand Head to Head: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने आएंगी. ये महामुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. एक तरफ दक्षिण अफ्रीका है जो लगातार दूसरे साल फाइनल में जगह बनाना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड अपने तीसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब के एक कदम करीब आना चाहेगी. यहां जान लीजिए आंकड़ों के आधार पर सेमीफाइनल मैच में किसका पलड़ा भारी है.

टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का 5 बार आमना-सामना हुआ है. इस आंकड़े पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि वर्ल्ड कप में हर बार दक्षिण अफ्रीका जीता है. 2007 के वर्ल्ड कप से लेकर 2026 तक, न्यूजीलैंड ने कभी टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को नहीं हराया है. 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में ये दोनों टीम जब आमने-सामने आईं, तब भी अफ्रीका ने 7 विकेट की आसान जीत दर्ज कर ली थी.

ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड

ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी दक्षिण अफ्रीका बहुत आगे है. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों की 19 बार टक्कर हुई है, जिनमें 12 बार दक्षिण अफ्रीका जीत है और 7 बार कीवी टीम जीत दर्ज कर पाई है. ये आंकड़े भी सेमीफाइनल में एडन मार्करम और उनकी टीम की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं.

2026 के वर्ल्ड कप में किसका प्रदर्शन बेहतर

2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब तक स्पष्ट रूप से न्यूजीलैंड की तुलना में दक्षिण अफ्रीका बेहतर रहा है. दक्षिण अफ्रीकी टीम अब तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है. पहले उसने ग्रुप स्टेज में चारों मैच जीतकर टॉप किया, फिर सुपर-8 में भी दबदबा बनाए रखा और अपने तीनों मैच जीते.

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की बात करें तो वह ग्रुप D में दूसरे स्थान पर रही थी. सुपर-8 में हालात ऐसे बन गए थे कि न्यूजीलैंड हार की कगार पर था, लेकिन जैसे-तैसे पाकिस्तान की श्रीलंका पर सिर्फ 5 रनों की जीत के कारण सेमीफाइनल में एंट्री मिली. अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम कहीं अच्छी स्थिति में दिख रही है.

यह भी पढ़ें:

इस बार चैंपियन नहीं बनेगा भारत! 3 कारण जो बता रहे टीम इंडिया नहीं जीत पाएगी 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *