कौन हैं साने ताकाइची, जो संभालेंगी जापान की कमान! पर इनके नाम से चीन क्यों घबराया

Last Updated:

साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, शिंजो आबे की समर्थक हैं, कट्टर परंपरावादी नीतियों के साथ चीन की आलोचक हैं, और सामाजिक मुद्दों पर सख्त रुख रखती हैं.

तकनीक के मामाले में जापान हमेशा से दुनिया से काफी आगे रहा है, लेकिन एक चीज जापान के पास आजतक नहीं थी. वो थी मह‍िला प्रधानमंत्री. लेकिन आज यानी 21 अक्टूबर 2025 को जापानी संसद ने साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुन ल‍िया है. वह आज शाम जापान के 104वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेंगी. 64 साल की साने ताकाइची द‍िवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक समर्थक हैं. पुरुष-प्रधान LDP पार्टी में घुसकर उन्होंने दिखा दिया कि ‘लेडी फर्स्ट’ सिर्फ स्लोगन नहीं, रियलिटी है. लेकिन जापान में ताकाइची का आना चीन को उतना पसंद नहीं आ रहा है. आइए जानते हैं कौन हैं साने ताकाइची, ज‍िनके प्रधानमंत्री बनते ही दुनिया की राजनीति में असर पड़ने वाला है.

एंकर से पीएम तक का अनोखा सफर
साने ताकाइची का जन्म 7 मार्च 1961 को नारा प्रिफेक्चर में हुआ. राजनीति से पहले कोई संबंध नहीं रहा और कोबे यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट पढ़ाई कर ग्रेजुएशन हुईं और टीवी एंकर बन गईं. 1987 में वॉशिंगटन डीसी गईं और यूएस कांग्रेस में डेमोक्रेटिक रिप्रेजेंटेटिव पैट श्रोएडर की फेलो बनीं. यहां तक कि 1989 में अपनी US एडवेंचर पर किताब भी लिख डाली! जापान लौटने के बाद साने ताकाइची राजनीति में आ गई और वो 1992 में इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर हारीं पर ये उनकी आखिरी हार थी. इसके बाद वो 10 बार चुनाव जीतीं. शिंजो आबे की करीबी रहीं साने आबे को अपना ‘पॉलिटिकल गुरु’ मानती हैं. उनकी जीत कई मायनों में खास है क्‍योंकि दूसरे व‍िश्‍वयुद्ध के बाद जापान में पहली बार कोई ‘नॉन-डायनेस्टी’ पीएम यानी कोई राजनीतिक खानदान से ताल्‍लुक नहीं है.

Deepika Sharma

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र… और पढ़ें

homeworld

कौन हैं साने ताकाइची, जो संभालेंगी जापान की कमान! इनके नाम से चीन में घबराहट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *