मृत्यु होने पर MP सरकार किसको देती है 4 लाख? जानें ये योजना, CM ने वितरित किए 175 करोड़

Last Updated:

Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0: किसी व्यक्ति की सामान्य रूप से मृत्यु होती है तो उसे 2 लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिवार को चार लाख तक की मदद, किसी कारणवश या दुर्घटना में कोई अपंग हो गया तो…

Sagar News: गरीब और असहाय मजदूर परिवारों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 लगातार सहारा बन रही है. इस योजना के तहत हितग्राहियों को बच्चों के जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहयोग दिया जाता है. विशेषकर, परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर सरकार द्वारा अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न बढ़े.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रदेश के 7953 हितग्राहियों को करीब 175 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि वितरित की. इसमें सागर जिले के 340 हितग्राहियों को 7 करोड़ 81 लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई. सागर श्रम विभाग की उपायुक्त ज्योति पांडे ने बताया कि संबल योजना में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को शामिल किया गया है. कुल 39 श्रेणियों के मजदूर इसके पात्र हैं. इस योजना के तहत सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये, स्थायी रूप से अपंग होने पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है.

7 दिन में करना होगा आवेदन
उन्होंने बताया कि मृत्यु की स्थिति में परिवार को 7 दिन के भीतर आवेदन करना होता है, तभी उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है. आवेदन प्रक्रिया ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत और शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों के माध्यम से की जाती है. संबल योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनके पास एक हेक्टेयर से अधिक भूमि न हो, वे आयकरदाता न हों और सरकारी सेवक न हों. वर्तमान में केवल असंगठित क्षेत्र के मजदूर ही इस योजना के पात्र हैं.

5 लाख संबल कार्डधारी
सागर जिले में इस समय 5 लाख से अधिक संबल कार्डधारी हैं और पंजीयन की प्रक्रिया लगातार जारी है. इस योजना से गरीब परिवारों को न सिर्फ आर्थिक राहत मिल रही है, बल्कि आपदा की घड़ी में उनका संबल भी बन रही है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मृत्यु पर MP सरकार किसे देती है 4 लाख? जानें योजना, CM ने वितरित किए 175 करोड़

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *