अंगूर पर दिख रहा है सफेद पाउडर? खाने से पहले जान लें इसे साफ करने का तरीका

Last Updated:

Grapes Cleaning Tips: गर्मी के मौसम में बाजार में अंगूर की आवक बढ़ जाती है, लेकिन अक्सर अंगूरों पर सफेद पाउडर जैसी परत दिखाई देती है. यह पेस्टिसाइड या केमिकल वैक्स का अवशेष हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. कई बार यह परत केवल पानी से धोने पर पूरी तरह साफ नहीं होती. ऐसे में अंगूर खाने से पहले उन्हें सही तरीके से साफ करना जरूरी है. बेकिंग सोडा, नींबू, सिरका या गुनगुने पानी की मदद से अंगूरों को धोकर उन पर लगी केमिकल परत को काफी हद तक हटाया जा सकता है.

गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में अंगूर की आवक भी शुरू हो गई है. अक्सर घर लाए गए अंगूरों पर सफेद पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई देता है. कई बार लोग इसे सामान्य धूल समझ लेते हैं, लेकिन यह पाउडर फलों पर छिड़के जाने वाले कीटनाशकों यानी पेस्टिसाइड का अवशेष हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. खास बात यह है कि कई बार यह पेस्टिसाइड केवल पानी से धोने पर पूरी तरह साफ नहीं होता. इसलिए अंगूर खाने से पहले उन्हें सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी माना जाता है.

खेतों में अंगूरों को जल्दी पकाने और सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के पेस्टिसाइड का उपयोग किया जाता है. अंगूर के फल की ऊपरी सतह कोमल होने के कारण ये रसायन उस पर चिपक जाते हैं और पकने के बाद सफेद परत के रूप में दिखाई देते हैं. कई बार इनमें केमिकल वैक्स भी लगाया जाता है, जिससे अंगूर अधिक चमकदार नजर आते हैं. ऐसे में इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी होता है. इस केमिकल परत को हटाने के लिए गृहिणी पूजा अग्रवाल ने एक आसान और उपयोगी टिप्स बताई है.

अंगूर से केमिकल की परत हटाने के लिए बेकिंग सोडा की मदद ली जा सकती है. इसके लिए एक बर्तन में पानी भरकर उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नींबू का रस मिला दें. इसके बाद अंगूरों को इस घोल में कुछ मिनट के लिए भिगोकर रखें. फिर उन्हें साफ सादे पानी से अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से अंगूर की सतह पर लगी केमिकल या पेस्टिसाइड की परत काफी हद तक हट जाती है और फल खाने के लिए ज्यादा सुरक्षित हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अंगूर से केमिकल की परत हटाने के लिए सिरका या गुनगुने पानी का भी उपयोग किया जा सकता है. इसके लिए एक बर्तन में पानी भरकर उसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच सिरका मिला लें. अब अंगूरों को इस घोल में करीब 10 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद उन्हें साफ पानी से धो लें. इसके अलावा अंगूरों को कुछ देर गुनगुने पानी में रखने से भी उनकी सतह पर लगी केमिकल या पेस्टिसाइड की परत काफी हद तक हट जाती है, जिससे वे खाने के लिए अधिक सुरक्षित हो जाते हैं.

अंगूर को बिना साफ किए या उन पर लगी केमिकल परत हटाए बिना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कई बार फलों को सुरक्षित रखने के लिए उन पर सल्फर डाइऑक्साइड जैसे प्रिजर्वेटिव केमिकल का छिड़काव किया जाता है. ये रसायन शरीर में पहुंचने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं और कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इसलिए अंगूर खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ करना जरूरी माना जाता है. सही तरीके से धोकर और बताए गए उपाय अपनाकर अंगूर को सुरक्षित रूप से खाया जा सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *