Last Updated:
White Hair Home Remedy: सफेद बालों की समस्या से बचने के लिए नारियल तेल के साथ आंवला, ब्राह्मी, करी पत्ता और मेथी मिलाकर उपयोग करना सबसे असरदार तरीका है. ये प्राकृतिक उपाय बालों को काला, मजबूत और हेल्दी बना सकते…और पढ़ें
नारियल तेल में आंवला, ब्राह्मी मिलाकर लगाने से सफेद बाल काले हो सकते हैं.सफेद बालों के लिए घरेलू नुस्खे | Home Remedies For White Hair
आंवला करेगा कमाल – आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों के गिरने व सफेद होने की समस्या को कम करता है. आंवला बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है और स्कैल्प की सफाई करता है. नारियल तेल में 2-3 बड़े चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर अच्छी तरह गर्म करें और ठंडा होने पर बालों की जड़ों में लगाएं. इसे 1 घंटे तक रहने दें और फिर शैंपू से धो लें. हफ्ते में दो बार करने से बाल काले होने लगते हैं और बालों की चमक बढ़ती है.
करी पत्ता भी लाभकारी – करी पत्ते में भी बालों के रंग को बनाए रखने के गुण होते हैं. यह बालों को प्राकृतिक रंग देने के साथ स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ हटाने में मदद करता है. आप नारियल तेल में लगभग 15-20 करी पत्ते डालकर हल्का गर्म करें, फिर इसे ठंडा करके बालों में लगाएं. करी पत्ते के तेल से बालों पर मालिश करने से बालों की चमक बढ़ती है और सफेद बाल कम होते हैं. हफ्ते में 2-3 बार इसे लगाने से बालों में नया जीवन आता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें