पीठ में दर्द का कारण बन सकता है वाइट डिस्चार्ज, ठीक करने के लिए करें ये घरेलू उपाय

Last Updated:

White Discharge Remedies: यदि आपको ज्यादा सफेद पानी पास हो रहा है तो सबसे पहले हाइजीन पर ध्यान दें. गुनगुने पानी से प्राइवेट पार्ट को वॉश करने के साथ खुद को हाइड्रेट रखें. इसके अलावा आप यहां बताए गए घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं.

Zoom

सफेद स्राव (ल्यूकोरिया) महिलाओं में आम समस्या है, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह सिर्फ सफेद या पीले रंग का स्राव ही नहीं होता, बल्कि इसके साथ कभी-कभी जलन, खुजली, बदबू या पीठ और पेट में हल्का दर्द भी हो सकता है. अगर इसे समय रहते न समझा जाए तो यह आगे जाकर परेशानी बढ़ा सकता है.

ऐसे में वाइट डिस्चार्ज की समस्या लगातार और ज्यादा होने पर सबसे पहले यह जरूरी है कि आप अपने शरीर और सफाई का ध्यान रखें. रोजाना गुनगुने पानी से साफ-सफाई करें और अंदर से भी हाइड्रेटेड रहें. स्राव के समय मासिक धर्म के दौरान संभोग से बचें और अगर पति में भी कोई खुजली या इन्फेक्शन हो तो उन्हें भी डॉक्टर से दिखाना जरूरी है.

सफेद पानी को रोकने के लिए घरेलू उपाय
नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पानी वेजाइनल एरिया की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, आंवला पाउडर रोजाना 3-5 ग्राम शहद के साथ खाने से भी फायदा होता है. आम के बीज का पाउडर या बेल के फूल की पेस्ट भी इससे राहत दिलाने में मददगार है. अगर पीठ दर्द के साथ स्राव है तो जीरे, अजवाइन और तिल के तेल से हल्का मसाज करना लाभकारी रहेगा.

योग और व्यायाम भी बहुत काम आते हैं
योग से कई  धनुरासन और भुजंगासन से न सिर्फ कमर मजबूत होती है बल्कि सफेद पानी के कारण होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है. इसके साथ ही पानी खूब पीना, सफाई बनाए रखना और तंग कपड़े न पहनना भी जरूरी है. शारीरिक संबंध बनाते समय प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें और स्वच्छता पर ध्यान दें.

इस बात का ध्यान रखें
कई सारी महिलाएं वाइट डिस्चार्ज की परेशानी को नजरअंदाज करती हैं, लेकिन हल्के में न लें. यह शरीर का संकेत है कि कहीं न कहीं इन्फेक्शन या असंतुलन हो रहा है. ऊपर बताए उपायों से बहुत हद तक आराम मिलता है, लेकिन अगर स्राव ज्यादा हो, बदबू आए या दर्द बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

पीठ में दर्द का कारण बन सकता है वाइट डिस्चार्ज, ठीक करने के लिए करें ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *