खोदते समय जमीन के अंदर से बाहर आएगा चमकता हुआ आलू, किसान आजमाएं ये टिप्स, तेजी से बिकेगा

होमफोटोकृषि

खोदते समय जमीन के अंदर से बाहर आएगा चमकता हुआ आलू, किसान आजमाएं ये टिप्स

Last Updated:

Potato Harvesting Tips: मार्च आलू की खुदाई का सीजन है. ऐसे में कुछ सवाल आलू किसानों को जरूर परेशान कर रहे होंगे. फसल में सिंचाई कब बंद करनी है? छिलके को फटने और कटने से कैसे बचाना है? ताकि कोल्ड स्टोरेज में आलू खराब न हो. बाजार में सबसे ऊंचे दाम कैसे मिलें? इस रिपोर्ट ने एक्सपर्ट ने हर समस्या का हल बताया. जानें…

इन दिनों आलू की खुदाई का काम जोरों पर चल रहा है. किसानों के लिए यह समय सबसे ज्यादा मेहनत और चुनौती भरा होता है. क्योंकि अच्छी पैदावार तो जरूरी है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है आलू की क्वालिटी को बरकरार रखना.

अगर आलू देखने में चमकदार और छूने में मजबूत होगा, तभी उसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकेगा और मंडी में उसके अच्छे दाम मिलेंगे. सही तकनीक न अपनाने पर आलू जल्दी खराब होने लगते हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉक्टर कमलेश अहिरवार बताते हैं कि जिन किसानों की आलू की फसल तैयार हो गई है, उन्हें हार्वेस्टिंग (खुदाई) के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

डॉ. कमलेश के अनुसार, खुदाई से कुछ समय पहले पौधों को जमीन की सतह के बराबर से काट देना चाहिए. ऐसा करने से कंदों की गुणवत्ता में काफी सुधार आता है और किसान उस आलू को बीज के तौर पर भी तैयार कर सकते हैं.

खेत में आलू इकट्ठा करते समय सबसे ज्यादा सावधानी इस बात की रखनी चाहिए कि आलू का छिलका न छिले. अगर छिलका सुरक्षित रहेगा, तो आलू की चमक बनी रहेगी और कोल्ड स्टोरेज में रखने पर भी वह सड़ेगा नहीं. बाजार में व्यापारी उसी आलू की अच्छी कीमत देते हैं जो दिखने में साफ और सख्त हो

डॉ. कमलेश बताते हैं कि आलू की खुदाई उस समय करनी चाहिए, जब फसल 80 से 90 दिन के बाद परिपक्व हो जाती है. क्योंकि, उस समय आलू का ऊपरी हिस्सा पीला पड़ जाता है. कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक, आलू की खुदाई हमेशा सूखे मौसम में ही करना चाहिए. अधिक नमी या अत्यधिक गर्मी में आलू की खुदाई नहीं करना चाहिए. खुदाई के दो सप्ताह पहले सिंचाई बंद कर देना चाहिए.

आलू को खोदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आलू का ऊपरी हिस्सा कटे नहीं, ताकि भंडारण में परेशानी न हो. खुदाई की 10 से 15 दिन बाद ही आलू को खेत से बाहर निकलना चाहिए.‌ आलू की खुदाई ट्रैक्टर टिगर या फिर कुदाल या खुरपी से करना चाहिए.

कटे आलुओं को छंटाई के दौरान हटा देना चाहिए. वहीं भंडारण के दौरान कटे आलू को सुखाना चाहिए और आलू खुदाई के कुछ दिनों बाद पावल या घास से ढक देना चाहिए. इस विधि को अपनाने से दूसरे आलू खराब नहीं होंगे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *