Last Updated:
Water boil tips: सबसे पहले पाइपलाइन के पानी कोई स्टोर करते वक्त सावधानी रखनी जरूरी है. पानी को हमेशा स्टील के बर्तन में या कांच में स्टोर करके रखें इनमें गंदगी ठहरती नहीं है. प्लास्टिक के बर्तनों का करते इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि इसमें गंदगी छुप जाती है और कण पानी में घुलकर शरीर में जाते हैं.
इंदौरः भागीरथपुरा में पानी की वजह से फैली महामारी के बाद से लोगों के मन में पाइपलाइन के पानी को लेकर डर बैठ गया है. जो पानी पहले लोगों की लाइफ लाइन थी, अब उसी को पानी को लेकर शंकाएं पैदा हो रही . लोग पानी को उबालकर और छानकर पी रहे हैं. लेकिन जाने अनजाने में लोग पानी को गलत तरीके से उबल रहते हैं जिससे उनमें मौजूद बैक्टीरिया नष्ट नहीं होते बल्कि ओर ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. अगर आपको भी पानी की क्वालिटी पर शक है, तो केवल पानी उबालना ही काफी नहीं है कुछ अन्य सावधानियां भी है जो आपको दूषित पानी से बचा सकती हैं.
कैसे सुरक्षित रखनी है पानी
माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव के मुताबिक सबसे पहले पाइपलाइन के पानी कोई स्टोर करते वक्त सावधानी रखनी जरूरी है. पानी को हमेशा स्टील के बर्तन में या कांच में स्टोर करके रखें इनमें गंदगी ठहरती नहीं है. प्लास्टिक के बर्तनों का करते इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि इसमें गंदगी छुप जाती है और कण पानी में घुलकर शरीर में जाते हैं. कोशिश करें कि पाइपलाइन से आया हुआ पानी 24 घंटे की भीतरी इस्तेमाल हो जाए उसे इससे ज्यादा स्टोर करके ना रखें.
पानी उबालने का है सही तरीका
ज्यादातर लोग पानी में एक उबाल आते ही गैस बंद कर देते हैं, जो कि गलत है. पानी को तब तक उबालें जब तक उसमें बड़े बुलबुले न उठने लगें. इस स्थिति में उसे कम से कम 2 से 5 मिनट तक उबलने दें. इससे पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं. जब लोग पानी को हल्का गर्म करके गैस बंद कर देते हैं तो उसमें पहले से मौजूद बैक्टीरिया और एक्टिव हो जाते हैं. इसलिए जब भी पानी को गर्म करें तो अच्छे से उबले आने दे जब तक उसमें बुलबुल ना उठे उसके बाद उसे ठंडा होने दें और फिर छानकर पिएं.
फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल सामान्यता पाइपलाइन के पानी में क्लोरीन डाला होता है. लेकिन यह फुल प्रूफ नहीं है कई बैक्टीरिया क्लोरीन से नहीं मरते. अगर पानी ज्यादा मटमैला दिख रहा है, तो फिटकरी का इस्तेमाल करें. पानी में फिटकरी का एक टुकड़ा 4-5 बार घुमाएं और छोड़ दें. गंदगी नीचे बैठ जाएगी उसके बाद इस पानी को छानकर आप पी सकते हैं.
यह तीन उपाय पानी को करेंगे स्वच्छ
यह तीन उपाय आपके दूषित पानी को अधिकतम मात्रा में शुद्ध कर देंगे लेकिन अगर आपके पानी में किसी तरह की दुर्गंध आ रही है उसका रंग बदला हुआ है या फिर उसका स्वाद सामान्य पानी से अलग है तो इसे उबालकर भी नहीं पीना चाहिए इसकी जांच कराना आवश्यक है. ऐसा पानी केमिकल युक्त हो सकता है या फिर उसमें जानलेवा बैक्टीरिया हो सकते हैं. डॉ आशुतोष के मुताबिक आरो का पानी बहुत हद तक पानी को पूर्ण रूप से शुद्ध कर देता है लेकिन अगर आपके घर में RO लगा है, तो यह न सोचें कि आप पूरी तरह सुरक्षित हैं. दूषित पानी की स्थिति में RO के फिल्टर बहुत जल्दी चोक (Block) हो जाते हैं. इसलिए समय समय पर अपने RO क्या फिल्टर्स को भी चेक कराते रहें।
दूषित पानी से केवल पेट दर्द नहीं, बल्कि टाइफाइड, पीलिया, कॉलरा और हेजा जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं जो जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए सबसे बड़ी सावधानी है कि पानी में सामान्य रूप से कोई भी बदलाव अगर आपको दिखे तो इसकी जांच जरूर कराएं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें