किस विटामिन की कमी से नहीं आती है नींद? अगर जान ली यह बात, तो रातभर नहीं बदलेंगे करवट

Last Updated:

Vitamins and Sleep Quality: नींद न आना एक कॉमन समस्या है और इसके कई कारण हो सकते हैं. हालांकि कई बार शरीर में विटामिन D और B12 की कमी होने पर यह परेशानी होने लगती है. ये विटामिन्स अच्छी नींद लाने में मददगार होत…और पढ़ें

किस विटामिन की कमी से नहीं आती है नींद? अगर जान ली यह बात, तो चैन से सोएंगेविटामिन डी और बी12 की कमी से नींद की समस्याएं हो सकती हैं.
Vitamin Deficiency & Sleeplessness: नींद हमारी सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होती है. अच्छी नींद न मिलने से न केवल हमारा दिन खराब होता है, बल्कि यह इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. कई लोगों को रात में नींद नहीं आती है और वे बिस्तर पर रातभर करवटें बदलते रहते हैं. नींद न आने की कई वजह होती हैं, जिनमें एक शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी होना भी है. खासतौर पर विटामिन D की कमी से नींद प्रभावित होती है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि विटामिन D और विटामिन B12 की नींद लाने में अहम भूमिका होती है. इन विटामिन्स की कमी को इग्नोर न करें.

मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विटामिन D हमारी हड्डियों के लिए तो जरूरी होता ही है, लेकिन यह दिमाग में सेरोटोनिन नामक हार्मोन के उत्पादन को भी प्रभावित करता है. सेरोटोनिन वह न्यूरोट्रांसमीटर है, जो नींद, मूड और एंजायटी को कंट्रोल करता है. जब शरीर में विटामिन D की कमी होती है, तो सेरोटोनिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे नींद न आने या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. इसलिए विटामिन D की कमी को नींद की दिक्कत से जोड़कर देखा जाता है.
सिर्फ विटामिन D ही नहीं, बल्कि विटामिन B12 भी अच्छी नींद के लिए जरूरी माना जाता है. विटामिन B12 की कमी से शरीर में थकान, बेचैनी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जो नींद को प्रभावित करता है. यह विटामिन नर्वस सिस्टम के कामकाज के लिए जरूरी होता है. जब शरीर में B12 का स्तर कम हो जाता है, तो लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है और वे रातभर परेशान रहते हैं. नींद न आने के कारण सिर्फ विटामिन की कमी ही नहीं होती, बल्कि जीवनशैली, खानपान, तनाव और शारीरिक व्यायाम की कमी भी इसका कारण हो सकती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन D को सनशाइन विटामिन कहा जाता है, क्योंकि यह सूर्य की किरणों से मिलता है. इस विटामिन की कमी दूर करने के लिए लोगों को रोज 15-20 मिनट धूप लेनी चाहिए. अगर इससे विटामिन डी की कमी दूर न हो, तो डॉक्टर की सलाह लेकर इसके सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं. इसके अलावा विटामिन बी12 अक्सर नॉनवेज फूड्स में पाया जाता है. चिकन, अंडा और डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है. अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं.

अगर आपको लगातार नींद न आने की समस्या है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए, ताकि आपके शरीर में विटामिन की कमी का पता लगाया जा सके. सही मात्रा में विटामिन लेने से न केवल आपकी नींद बेहतर होगी, बल्कि आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी सुधरेगा. इसके साथ ही नियमित व्यायाम और सही खानपान भी नींद में सुधार लाने में मदद करते हैं.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

किस विटामिन की कमी से नहीं आती है नींद? अगर जान ली यह बात, तो चैन से सोएंगे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *