चैत्र नवरात्रि 2026 व्रत में कौन सी सब्जियां खा सकते हैं और किनसे बचने की जरूरत है? देखें पूरी

Chaitra Navratri 2026 Food Rules: चैत्र नवरात्रि 2026 की भव्य शुरुआत हो चुकी है. आज नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है. इन 9 दिनों के दौरान उपवास रखने वाले कई लोग एक खास आहार का पालन करते हैं, जिसमें सामान्य अनाज, प्याज, लहसुन और कुछ सब्जियों से बचने की सलाह दी जाती है. 

Chaitra Navratri 2026 Colors: चैत्र नवरात्रि के 9 रंग, घटस्थापना से लेकर नवमी तक किस रंग के कपड़े पहनें

इसके पीछे का उद्देश्य आध्यात्मिक अभ्यासों पर ध्यान केंद्रित करते हुए शरीर को हल्का और शुद्ध रखना है. हालांकि अक्सर, इस बात को लेकर भ्रम बना रहता है कि, कौन-सी सब्जियां खाने की अनुमति है और किन से बचा जाए? 

यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि, अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में नियम थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए एक सामान्य दिशा निर्देश का पालन करना बेहद जरूरी है. 

नवरात्रि व्रत के दौरान आप कौन-सी सब्जियां खा सकते हैं? और कौन-सी नहीं, नीचे इससे जुड़ी तालिका दी गई है-

सब्जियां अनुमति
आलू आसानी से पचने के साथ व्रत के भोजन काफी उपयोग किया जाता है.
शकरकंदी फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता.
कच्चा केला सामान्य सब्जियों का के लिए अच्छा ऑपशन
कद्दू प्रकृति में हल्का और सात्विक भोजन
लौकी यह हाइड्रेटिंग है और पेट के लिए हल्का और अच्छा है. 
खीरा शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. 
टमाटर व्रत के दौरान बनने वाली करी में आमतौर पर प्रयोग किया जाता है.
पालक पोष्टिकता से भरपूर.

नवरात्रि व्रत के दौरान किन सब्जियों के सेवन से बचें?

प्याज

लहसुन

बैंगन

हरे मटर

मक्का

शिमला मिर्च

गाजर और बीन्स

नियमित नमक आधारित व्यंजन

इन नियमों का पालन करने योग्य महत्वपूर्ण सुझाव

  • खाना पकाने के दौरान कम मात्रा में केवल सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए. 
  • प्रोसेस्ड और पैकेटबंद खाद्य पदार्थों से बचें. 
  • उबालने या भूनने जैसी सरल खाना पकाने की विधियों को प्राथमिकता दें. 
  • पानी, नारियल पानी और ताजे जूस का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होने में मदद मिलेगी. 
  • संतुलित पोषण के लिए फलों और डेयरी उत्पादों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए. 

नवरात्रि व्रत के दौरान सही आहार का पालन करना इतना भी मुश्किल नहीं है. सब्जियों को सही जानकारी से आप अपने सेहत और आध्यात्मिक अनुशासन दोनों को बनाए रख सकते हैं. एक स्वच्छ और सात्विक आहार आपको भक्तिपूर्वक व्रत रखने के साथ ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करती है. 

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में पढ़ें माता के 18 मंत्र, दुर्गासप्तशती पाठ करने के समान मिलता है फल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *