Health Tips: ठंड बढ़ने के साथ ही मंडियों में नए आलू की आवक शुरू हो गई है. इस समय बाजार में हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों से आए ताजा आलू की भरमार है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आरपी परौहा ने बताया कि बाजार में फिलहाल सफेद आलू की सबसे ज्यादा मांग है लेकिन वहीं लाल आलू भी अपने खास गुणों के चलते खरीदारों का ध्यान खींच रहा है. लाल आलू में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सफेद आलू की तुलना में ज्यादा होती है. ये इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को सर्दी-जुकाम से सुरक्षित रखते हैं. लाल आलू में मौजूद विटामिन सी और एंथोसायनिन शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.