Last Updated:
Most Dangerous Room in Your Home: क्या आपको पता है कि आपके घर का सबसे खतरनाक रूम कौन सा है. इसका सीधा संबंध हेल्थ से है और मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट ने इसके बारे में स्पष्टता से बताया है.
घर का सबसे खतरनाक रूम. बाथरूम क्यों है खतरनाक
डॉ. यारानोव के अनुसार जब कोई व्यक्ति कब्ज़ की स्थिति में जोर लगाता है तो सांस रोककर धक्का देने की प्रक्रिया शुरू होती है. इसे ही वाल्साल्वा मैन्युवर कहा जाता है. इस दौरान छाती के भीतर दबाव अचानक बढ़ जाता है. दबाव बढ़ने से दिल तक खून की वापसी धीमी हो जाती है, ब्लड प्रेशर गिर जाता है और दिमाग़ को कम ऑक्सीजन मिलने लगती है. नतीजा यह होता है कि व्यक्ति बेहोश हो सकता है और गंभीर मामलों में दिल का दौरा या अचानक मौत तक हो सकती है. डॉक्टर बताते हैं कि यह समस्या उन लोगों के लिए और ज़्यादा चिंताजनक बन जाती है जिन्हें हार्ट की बीमारियां पहले से हों. जिन मरीजों को अनियमित धड़कन (अरिद्मिया) की शिकायत रहती है या जो हार्ट फेलियर की दवाइयां नियमित रूप से लेते हैं, उन्हें ख़ास सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि उनकी शरीर की प्रतिक्रिया और तेज़ हो सकती है.
View this post on Instagram