काली पीली किशमिश में कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब!

Last Updated:

Black And Yellow Raisin: किशमिश खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन हमें अक्सर यह कंफ्यूज हो जाता है कि कौन सी किशमिश खानी चाहिए, उनका रंग भ्रमित कर देता है.

which raisin are more powerful for health black or yellow

Black And Yellow Raisin: किशमिश सबसे ज़्यादा खाए जाने वाले सूखे मेवों में से एक है. हालांकि, अक्सर हमें यह कंफ्यूज हो जाता है कि कौन सी किशमिश खानी चाहिए, उनका रंग भ्रमित कर देता है. किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. किशमिश कई किस्म की आती है. लेकिन सबसे अधिक काली और पीली किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है. इन दोनों किशमिश का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार पीली और काली किशमिश दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं काली और पीली किशमिश में कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद है…

काली किशमिश
काली किशमिश लाल या काले अंगूरों को धूप में या डिहाइड्रेटर में सुखाया जाता है. काली किशमिश में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन में से कुछ पोषक तत्वों की मात्रा पीली किशमिश से ज्यादा होती है. काली किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो एनीमिया से लड़ने में मदद करता है. यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है.

पीली किशमिश
ये किशमिश न सिर्फ़ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. पीली किशमिश में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips In Winter : सर्दियों में चेहरे पर गलती से भी ना लगाएं ये चीजें, वरना कील-मुहांसों से भर जाएगा आपका फेस!

दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद
अब, अगर हम दोनों की तुलना करें, तो काली किशमिश पीली किशमिश से ज़्यादा बेहतर है. क्योंकि ये नेचुरली सुखाई जाती है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता, इसलिए यह सबके लिए बढ़िया है. लेकिन पीली किशमिश भी खराब नहीं है. यह पाचन सुधारने से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए असरदार है.

इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.

Rajvant Prajapati

With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें

With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

काली पीली किशमिश में कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब!

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *