2026 में कहां बनेगा पैसा? इन सेक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर, जानें पूरी डिटेल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India Stock Market Outlook 2026: साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. इस साल भले ही शेयर बाजार के रिटर्न उम्मीद के मुताबिक न रहे हों, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती इस साल की सबसे बड़ी पहचान रही. मजबूत जीडीपी ग्रोथ, महंगाई पर काबू और लंबी अवधि के निवेशकों ने बाजार को मजबूती देने का काम किया हैं. 

मनीकंट्रोल हिंदी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में जीडीपी ग्रोथ और इनफ्लेशन काबू में रहने की उम्मीद है. महंगाई पर काबू होने के कारण केंद्रीय बैंक के पास इंटरेस्ट रेट घटाने और लिक्विडिटी बढ़ाने का अवसर होगा.  घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी और बेहतर बैलेंस शीट के चलते अब निवेशकों की नजरें उन सेक्टरों पर हैं, जहां 2026 में टिकाऊ ग्रोथ देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, इन सेक्टरों के बारे में……

1. फाइनेंशियल्स सेक्टर 

साल 2026 बैंकों और एनबीएफसी के लिए विकास के नए अवसर ला सकती है.  रेपो रेट में नरमी और मजबूत क्रेडिट डिमांड होने के कारण ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है. साथ ही एसेट क्वालिटी का स्ट्रॉन्ग होना भी तेजी का महत्वपूर्ण कारण हो सकती है. 

2. टेक्नोलॉजी सेक्टर

वैश्विक स्तर पर कंपनियां डिजिटल बदलाव पर फोकस बढ़ा रही है. कंपनियों की ओर से क्लाउंड और एआई टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी देखने को मिल रही है.  जिससे भारतीय आईटी शेयरों में पिछले 2 साल से जारी सुस्ती में तेजी की उम्मीद की जा सकती है. आईटी सेक्टर एक नए दौर में एंट्री ले सकती है. 

3. मैन्युफैक्चरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर

डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टरों में क्षमता बढ़ाने का काम किया गया है.  सरकार की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर लगातार निवेश किया जा रहा हैं. ऐसे माहौल में लॉजिस्टिक्स, पावर और इंजीनियरिंग से जुड़ी कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

4. कंजम्प्शन

कंजम्पशन से जुड़े सेक्टर में इस समय सबसे ज्यादा मजबूती नजर आ रही है. जरूरी सामान से लेकर लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स तक की मांग तेज रहने की उम्मीद है. शहरी क्षेत्रों में कंजम्प्शन में तेज बनी हुई है और गांवों में मांग बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं. इस ट्रेंड का फायदा ऑटो, रिटेल, क्यूएसआर और कंज्यूमर फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों को मिल सकता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 2026 में इन 5 शेयरों से मिल सकता है 43% तक जबरदस्त रिटर्न, ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *