जहां न झगड़ा, न चोरी का डर, ये हैं बालाघाट की टॉप सुरक्षित कॉलोनियां

Balaghat News : मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला यूं तो काफी सेफ है. यहां पर क्राइम रेट एमपी के दूसरे जिलों के मुकाबले काफी कम है. ऐसे में यह एक सुरक्षित शहर माना जाता है. लेकिन यहां पर रहने के लिहाज से देखा जाए, तो कौन सा मोहल्ला या कॉलोनी जो सुरक्षित है. ऐसे में लोकल 18 ने स्थानीय विनीत राव से बातचीत की समझने की कोशिश कौन सी कॉलोनी सबसे सुरक्षित है. जहां पर हिंसा न हो, विवाद न हो और तो और चोरों से भी सुरक्षित हो. ऐसा नहीं है शहर में चोरियां नहीं होती है लेकिन ऐसे कम ही मामले सामने आते हैं. वहीं, बीते कुछ सालों में पुलिस ने व्यवस्था में सुधार करते हुए शहर में दिन-रात की गश्त बढ़ाई और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की. ऐसे में जानते हैं बालाघाट शहर की सबसे सुरक्षित कॉलोनी कौन सी है.

बालाघाट में ये है सुरक्षित इलाका

बालाघाट पुलिस लाइन 

बालाघाट पुलिस लाइन जिले का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता हैं. दरअसल, इसी इलाके में कलेक्टर, आईजी और एसपी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के बंगले हैं. ऐसे में ये इलाका बालाघाट में सबसे सुरक्षित माना जाता है. यहां पर सतत् पुलिस की गश्त होती थी. वहीं, असामाजिक तत्व इस इलाके के आने से भी कतराते हैं.

प्रेम नगर

बालाघाट का प्रेम नगर सुरक्षा और सफाई के नजरिए से अच्छी सोसायटी है. यहां पर शहर की जानी मानी हस्तियां रहती है. यहां पर साफ सड़के और ढकी हुई नालियां है. वहीं, इलाका सीसीटीवी कैमरे से लैस है. ऐसे में यह इलाका सुरक्षित माना जाता हैं.

ओरम सीटी

बालाघाट की ओरम सीटी नई कॉलोनी है. यहां पर भी शहर के जाने माने लोग रहते हैं. वहीं, इस कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड भी है और इलाका सीसीटीवी कैमरे से लैस है. साफ सफाई के लिहाज से इलाका अच्छा है. लेकिन यहां रहना आम लोगों के लिए मुश्किल है. दरअसल, यहां पर फ्लैट्स काफी महंगे है.

मोती नगर 

मोती नगर शहर का एक प्रमुख इलाका है. जहां पर ज्यादातर मिडिल क्लास वर्ग रहता है. इस इलाके में भी शोर शराबा नहीं है और शहर का शांति प्रिय इलाका है. आपको बता दे कि यहां पर पुलिस की गश्त भी लगातार होती है. ऐसे में चोर इस इलाके में आने से कतराते हैं.

श्रीराम नगर

यह शहर थोड़ी दूर गायखुरी से लगा इलाका है. साथ ही वैनगंगा नदी भी पास ही है. इस इलाके में आबादी कम है. ऐसे में असामजिक तत्व भी इस इलाके में नहीं भटकते हैं. इलाके के लोग शांति प्रिय हैं ऐसे में यहां पर आपको शायद ही कोई विवाद देखने नहीं मिलते. वहीं, पुलिस भी एक्टिव रहती है, जिससे आम लोग सुरक्षित महसूस करते हैं.

ये बालाघाट के पांच ऐसे इलाके है, जहां पर लोग शांति, सफाई और आप सुरक्षित महसूस कर सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *