कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन, कितने बजे शुरू होगी नीलामी? 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

IPL 2026 Auction Live Streaming: 10 टीम होंगी, 350 खिलाड़ी होंगे और सभी टीमों के पर्स में करोड़ों रुपये होंगे. कल, 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होगा जिसमें डेवोन कॉनवे से लेकर कैमरून ग्रीन, लियाम लिविंगस्टोन और सरफराज खान जैसे नामी खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है. सिर्फ 77 स्लॉट खाली होंगे, लेकिन यह नीलामी शुरू कितने बजे होगी और आप इसे किस चैनल या एप पर लाइव देख पाएंगे.

ऑक्शन में सबसे कम पैसा मुंबई इंडियंस के पास है, जो 2.75 करोड़ रुपये पर्स में लेकर ऑक्शन में आएगी. वहीं सबसे ज्यादा पैसा कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है, जिसकी जेब में 64.30 करोड़ रुपये बचे हुए हैं.

कब और कहां देखें लाइव ऑक्शन?

आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगा. ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.

टीवी पर ऑक्शन का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर आएगी.

कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली?

मिनी ऑक्शन के लिए 1,300 से भी अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन उनमें से केवल 350 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए थे. मगर 10 टीमों के स्क्वाड में सिर्फ 77 स्लॉट खाली हैं. इसका मतलब उनमें से अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे.

सबसे ज्यादा स्लॉट कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में खाली हैं, जो अधिकतम 13 खिलाड़ियों को खरीद सकती है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में 10 स्लॉट खाली हैं. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम में अभी पांच-पांच स्थान खाली हैं.

किसके पास कितना पैसा बचा है?

ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी 43 करोड़ से ज्यादा पैसे हैं. मुंबई इंडियंस के पर्स में केवल 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं.

KKR- 64.3 करोड़

CSK – 43.4 करोड़

SRH – 25.5 करोड़

LSG – 22.95 करोड़

DC – 21.8 करोड़

RCB – 16.4 करोड़

RR – 16.05 करोड़

GT – 12.9 करोड़

PBKS – 11.5 करोड़

MI – 2.75 करोड़

यह भी पढ़ें:

30.50 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, लिविंगस्टोन पर 19 करोड़ की बोली, KKR में गए पाथिराना और बेयरस्टो

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *