When To Eat Garlic: लहसुन को किस वक्त खाएं, तो सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें बेस्ट टाइम

Last Updated:

Lahsun Health Benefits: लहसुन में औषधीय गुणों का भंडार होता है. आयुर्वेद में सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन चबाकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है. खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल …और पढ़ें

When To Eat Garlic: लहसुन को किस वक्त खाएं, तो सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा?लहसुन खाने से पेट की सेहत दुरुस्त हो सकती है.
Best Time To Consume Garlic: लहसुन को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. कई परेशानियों में आयुर्वेदिक डॉक्टर लहसुन का सेवन करने की सलाह देते हैं. आयुर्वेद के ग्रंथों में लहसुन को ‘रसोन’ कहा गया है. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, पाचन संबंधी समस्याएं और यहां तक कि हार्ट डिजीज का खतरा भी कम हो सकता है. इसका सही तरीके से सेवन करना भी जरूरी है, तभी इसका पूरा लाभ सेहत को मिलेगा.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सरोज गौतम ने News18 को बताया कि लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. सुबह-सुबह शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव होता है और पाचन तंत्र साफ रहता है. इस समय खाया गया लहसुन जल्दी पचता है और शरीर में ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व अब्जॉर्ब हो जाते हैं. रोज खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और सेहत दुरुस्त हो जाती है.

आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार लहसुन को कच्चा खाना सबसे ज्यादा लाभकारी माना गया है, क्योंकि पकाने पर इसके कुछ औषधीय गुण नष्ट हो सकते हैं. सुबह खाली पेट 1 से 2 लहसुन की कलियां कच्चा चबाकर या पीसकर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. अगर आपको कच्चा लहसुन चबाने में परेशानी हो रही है, तो इसे शहद के साथ भी लिया जा सकता है. अगर पेट में जलन या गैस की समस्या हो, तो पके हुए लहसुन का सेवन करें. अगर पेट की कोई गंभीर समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

डॉक्टर सरोज गौतम की मानें तो लहसुन का सुबह खाली पेट सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और कोलेस्ट्रॉल घटता है. इससे हार्ट की धमनियां साफ रहती हैं और पेट की सेहत बूस्ट होती है. लहसुन सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व बैक्टीरिया और वायरस को मारने में असरदार है. लहसुन बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ कंडीशंस में इसका सेवन नहीं करना चाहिए. जो लोग ब्लीडिंग डिसऑर्डर से ग्रसित हैं या एंटीकोआगुलेंट दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें लहसुन अवॉइड करना चाहिए. प्रेग्नेंसी के दौरान भी ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

When To Eat Garlic: लहसुन को किस वक्त खाएं, तो सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा?

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *