इंस्टाग्राम इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का एक प्रेम प्रसंग उस समय सुर्खियों में आ गया, जब चेन्नई में रहने वाला एक युवक 1600 किलोमीटर का सफर तय कर सतना क …और पढ़ें
HighLights
- प्रेमी की चैट पर प्रेमिका को हुआ शक।
- प्रेमिका ने युवती का नंबर वायरल किया।
- गलतफहमी दूर करने सतना पहुंचा युवक।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। इंटरनेट मीडिया पर बनी पहचान जंजाल बनकर सामने आएगी, शायद जैतवारा निवासी एक युवती ने यह सोचा भी नहीं होगा।
इंस्टाग्राम इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का एक प्रेम प्रसंग उस समय सुर्खियों में आ गया, जब चेन्नई में रहने वाला एक युवक 1600 किलोमीटर का सफर तय कर सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के युवती के गांव पहुंच गया। युवक के अचानक गांव पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, युवक ओमश्रीशानराज, पिता लल्लन प्रताप सिंह, मूल रूप से बिहार का निवासी है। उसका परिवार वर्तमान में चेन्नई में रहता है, जबकि उसका भाई दिल्ली में रहता है। बताया जा रहा है कि युवक का इंस्टाग्राम के जरिए ही चेन्नई की एक मुस्लिम युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान जैतवारा क्षेत्र की एक युवती से हो गई।
चूंकि दोनों ही क्षत्रिय समाज से हैं, लिहाजा जब इस चैट की जानकारी उसकी प्रेयसी को लगी, तो उसने नाराज होकर सतना की युवती को फोन पर धमकाया और उसका नंबर अन्य लोगों में साझा कर दिया। इसके बाद युवती को कई अनजान नंबरों से कॉल आने लगे, जिस पर पीड़ित युवती ने परिजनों के साथ जैतवारा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
गलतफहमी दूर करने पहुँचा था युवक
वहीं, पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने और गलतफहमी दूर करने के लिए युवक गुरुवार सुबह करीब 8 बजे युवती के गांव पहुंच गया। गांव में युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है और न ही वह युवती से प्रेम करता है या शादी करना चाहता है। लेकिन ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
युवक की तस्दीक कर भाई को सौंपा
पुलिस ने युवक को थाने में बैठाकर पूछताछ की। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है और उसके भाई को बुलाया गया है। स्वजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.