सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra के लॉन्च के बाद टेक मार्केट में काफी चर्चा हो रही है. खासतौर पर इसमें जो नया प्राइवेसी स्क्रीन फीचर जोड़ा गया है, उसने लोगों का ध्यान खींचा है. लेकिन अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार पिछले साल के सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर मिल रही डील को जरूर देख लें.
फिलहाल अमेज़न पर गैलेक्सी S25 अल्ट्रा का बेस 12GB + 256GB वेरिएंट सिर्फ ₹1,07,490 में मिल रहा है. खास बात ये है कि इस कीमत में बैंक ऑफर शामिल नहीं हैं. यानी अगर आप बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है. वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट ₹1,34,999 में उपलब्ध है, जिसमें बैंक ऑफर के जरिए अडिशनल छूट मिल सकती है.
अब सवाल उठता है कि क्या 2026 में गैलेक्सी S25 अल्ट्रा खरीदना सही रहेगा?
दरअसल, S26 अल्ट्रा में कुछ नए फीचर जरूर आए हैं, लेकिन दोनों फोनों के बीच ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है. गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को 7 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं, इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए यह अभी भी अच्छा ऑप्शन है.
कैसे हैं फोन के सभी फीचर्स
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट गैलेक्सी प्रोसेसर दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस देता है.
कैमरा सेटअप भी काफी पावरफुल है. इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (5x जूम) और 10MP टेलीफोटो (3x जूम) कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
अगर आप फ्लैगशिप फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो Galaxy S25 Ultra अभी भी एक शानदार डील साबित हो सकता है.
.