Last Updated:
Ananya panday troll for flaunting tanned body: एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी फिल्म रिलीज होने वाली है. इसमें उनके अपोजिट मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन नजर आएंगे. फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन रिलीज होगी. फिल्म का टाइटल ट्रैक देखकर अनन्या बेहद ही स्टनिंग, हॉट और गॉर्जियस नजर आ रही हैं. हाल ही में अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ हॉट पिक्चर्स शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे और शरीर का रंग बिल्कुल अलग दिख रहा है. बस, कुछ यूजर्स ने उनके टैन बॉडी को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का फैंस में बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के एक गाने में दोनों साथ में बेहद अच्छे नजर आ रहे हैं.अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे वन पीस घुटने से ऊपर टाइड ड्रेस पहनी हुई हैं. इसका रंग पिंक है और बाल खुले हैं. हाथों में बैंगल्स और कानों में लॉन्ग डैंगल इयररिंग्स पहना हुआ है. PC instagram.com/ananyapanday

इस पिंक कलर के कटआउट टाइट ड्रेस में अनन्या सोफे पर लेटकर पोज दे रही हैं. एक दूसरी फोटो में वे मल्टी कलर की स्ट्रिप्स वाली ब्रा और नीचे डेनिम शॉर्ट्स पहनी हुई हैं.

इन फोटोज को शेयर करके कैप्शन में अनन्या ने लिखा है, ये तू मेरी मैं तेरा टाइटल ट्रैक से मेरे कुछ फेवरेट लुक्स हैं. क्या आपने देखा है इसे? PC instagram.com/ananyapanday
Add News18 as
Preferred Source on Google

अनन्या की इन तस्वीरों को अगर गौर से देखें तो उनके चेहरे और बॉडी का रंग बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. उनकी बॉडी टैन नजर आ रही है, जिसे अनन्या बेहद स्टाइलिश और हॉट अंदाज में फ्लॉन्ट कर रही हैं.

उनका ये टैन्ड बॉडी वाला हॉट फोटो लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ फैंस को अनन्या का ये लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है, तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें उनकी टैन्ड बॉडी को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं. लोग ये कह रहे हैं कि वे बेकार में ही अपनी टैन्ड स्किन को फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, रहम करो हम पर, आप टैन्ड बॉडी में अच्छी नहीं दिख रही. एक ने लिखा, काली, तो दूसरे ने लिखा, बॉडी काली है. वहीं, कुछ यूजर्स को अनन्या का ये लुक फायर लग रहा है और वे सपोर्ट भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, वॉव, लव द टैन, तो दूसरे ने लिखा ब्रोंज्ड ब्यूटी. PC instagram.com/ananyapanday
.