फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 55 रन स्कोर किए. इससे पहले पिछले चार मैचों में अभिषेक पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए थे. शुरुआती तीन मैचों में तो वह लगातार डक पर आउट हुए. फिर चौथे मैच में सिर्फ 15 रन स्कोर किए. अब अभिषेक के फॉर्म के आने के बाद उनके गुरु युवराज ने बड़ा बयान देकर माहौल गर्मा दिया है. 

दरअसल युवी ने अभिषेक को लेकर कहा कि जब आप बल्ले से बात करते हैं, तो वह सबसे अच्छा होता है. चार मैचों में फ्लॉप होने के बाद बाएं हाथ के भारतीय ओपनर को लगातार ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन जब उनका बल्ला चला तो सबकी बोलती बंद हो गई. 

क्या बोले युवराज सिंह?

दरअसल, युवराज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए जमकर अभिषेक की तरीफ की. उन्होंने अभिषेक शर्मा की तस्वीर पर लिखा, “सबसे अच्छी बातचीत तब होती है जब आप बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं. अच्छी पारी सर अभिषेक. आगे बढ़ते रहिए.”

अभिषेक की पारी ने दिलाई शुरुआत, भारत ने बनाया बड़ा टोटल 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अभिषेक ओपनिंग पर उतरे और उन्होंने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई, जिसकी बदौलत मेन इन ब्लू ने 20 ओवर में 256/4 रन बोर्ड पर लगाए. अभिषेक टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. फिर रन चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 184/6 रन तक ही पहुंच सकी. 

टीम इंडिया का अगला मैच

गौरतलब है कि टीम इंडिया को सुपर-8 का अगला यानी तीसरा व आखिरी मुकाबला 01 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है. यह मेन इन ब्लू के लिए वर्चुअल क्वॉर्टर फाइनल होगा. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *