Last Updated:
WhatsApp New Feature: अगर आपने कभी यह सोचकर स्टेटस नहीं डाला कि सब लोग क्यों देखें? तो वाट्सऐप का नया फीचर आपके लिए काम का हो सकता है. अब आप क्लोज फ्रेंड्स फीचर के जरिए चुनिंदा लोगों के साथ ही अपना स्टेटस शेयर कर सकते हैं.
नई दिल्ली. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप (WhatsApp) समय-समय पर नया फीचर लाता रहता है. इसी कड़ी में वाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर तैयार कर रहा है, जिससे स्टेटस शेयर करना पहले से ज्यादा पर्सनल और आसान हो जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी क्लोज फ्रेंड्स (Close Friends) नाम का एक नया ऑप्शन स्टेटस अपडेट्स के लिए ला रही है.
अब तक वाट्सऐप स्टेटस डालते समय यूजर्स को या तो सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ स्टेटस शेयर करना पड़ता था या फिर बार-बार प्राइवेसी सेटिंग्स बदलनी पड़ती थीं. लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद आप चुनिंदा लोगों के साथ ही अपना स्टेटस शेयर कर सकते हैं यानी जिन्हें आप वाकई करीब मानते हैं, वही आपकी फोटो या बात देख पाएंगे.
वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो (WABetaInfo) के मुताबिक, यह फीचर वाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.5.13 में देखा गया है. इसमें यूजर अपनी एक Close Friends लिस्ट बना सकेंगे. स्टेटस पोस्ट करते समय बस इस लिस्ट को चुनना होगा और स्टेटस सिर्फ उन्हीं लोगों तक सीमित रहेगा.
📝 WhatsApp beta for Android 2.26.5.13: what’s new?
.