Last Updated:
वॉट्सऐप वेब में आज दिक्कत है. शुक्रवार सुबह करीब 8:54 बजे से ही गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज होनी शुरू हो गई थीं. सुबह 9:00 बजे के आसपास इन शिकायतों में अचानक जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई.
आज वॉट्सऐप में दिक्कत आ रही है.
नई दिल्ली. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप की वेब सेवा शुक्रवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई. भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में यूजर्स को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सऐप एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यह समस्या विशेष रूप से उन लोगों के लिए सिरदर्द बन गई जो अपने ऑफिस के काम के लिए डेस्कटॉप वर्जन पर निर्भर रहते हैं.
.