जल्द आएगा ‘वॉट्सऐप प्लस’, सब्सक्रिप्शन से यूजर्स को मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स

Last Updated:

मेटा WhatsApp Plus नाम से एक नई ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन सर्विस की टेस्टिंग कर रही है. इसमें कस्टम थीम्स, नए ऐप आइकॉन्स, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स और 20 चैट पिन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे, जबकि वॉट्सऐप की बेसिक मैसेजिंग और कॉलिंग सर्विस सभी यूजर्स के लिए फ्री ही रहेगी. कंपनी ने ये भी कहा है कि यह पहले सेट ऑफ फीचर्स हैं और यूजर फीडबैक के आधार पर और टूल्स जोड़े जा सकते हैं.

Zoom

मेटा कंपनी Whatsapp पर एक नई सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग कर रही है जिसका नाम वॉट्सऐप प्लस है. यह पूरी तरह से ऑप्शनल है यानी जो लोग चाहें वही पैसे देकर इस्तेमाल कर सकेंगे. यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.9.12 में WABetaInfo में रहेगा. यह सब्सक्रिप्शन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए बनाई जा रही है. 2009 में वॉट्सऐप शुरू होने के बाद पहली बार कंपनी इंडिविजुअल यूजर्स से किसी ऑप्शनल प्रीमियम सर्विस के लिए चार्ज करने की कोशिश कर रही है.

वॉट्सऐप प्लस में मिलने वाले मुख्य फीचर्स में कस्टम थीम्स, एक्सेंट कलर्स और 14 अलग-अलग ऐप आइकॉन्स शामिल हैं. इससे यूजर्स ऐप को अपनी पसंद के मुताबिक यूनिक बना सकते हैं. साथ ही एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, नए चैट रिंगटोन्स (शुरुआत में करीब 10, बाद में बदल सकते हैं) और ज्यादा एक्सप्रेसिव मैसेज रिएक्शन्स भी मिलेंगे. चैट मैनेजमेंट में बड़ा फायदा यह है कि नॉर्मल वॉट्सऐप में सिर्फ 3 चैट्स पिन कर सकते हैं लेकिन वॉट्सऐप प्लस में 20 तक चैट्स को टॉप पर पिन किया जा सकेगा. कंपनी ने कहा है कि यह पहले सेट ऑफ फीचर्स हैं और यूजर फीडबैक के आधार पर और टूल्स जोड़े जा सकते हैं.

क्रिएटिविटी फीचर्स का फायदा

खास बात यह है कि वॉट्सऐप का कोर फंक्शन जैसे मैसेजिंग, वॉयस और वीडियो कॉल्स, मीडिया शेयरिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सबके लिए पूरी तरह फ्री रहेगा. कोई भी यूजर इन बेसिक चीजों के लिए पैसे नहीं देगा. मेटा का कहना है कि आने वाली सब्सक्रिप्शन्स ऐप्स में ज्यादा प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी फीचर्स अनलॉक करने के लिए हैं जबकि मुख्य एक्सपीरियंस फ्री रखा जाएगा. यह सब्सक्रिप्शन मेटा वेरिफाइड से अलग है जो ज्यादातर बिजनेस के लिए है.

जल्द मिलेगा यूजर्स को ऑप्शन

अभी यह टेस्टिंग स्टेज में है. कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स को वेटिंग लिस्ट का ऑप्शन मिल रहा है जहां वे जॉइन करके नोटिफिकेशन पा सकते हैं जब सर्विस उपलब्ध होगी. कोई प्राइसिंग डिटेल्स नहीं बताई गई हैं और लॉन्च का कोई टाइमलाइन भी नहीं दिया गया है. फाइनल फीचर्स लॉन्च से पहले बदल सकते हैं. अलग से यूरोप और यूके में अपडेट्स टैब (पहले स्टेटस) से ऐड्स हटाने वाली एक और सब्सक्रिप्शन पर काम चल रहा है लेकिन वह व्हाट्सएप प्लस से अलग है.

भारतीय यूजर्स के लिए यह खबर दिलचस्प है क्योंकि वॉट्सऐप यहां सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. कई लोग पहले से थीम्स और कस्टमाइजेशन चाहते थे. अगर यह लॉन्च हुआ तो जो लोग ऐप को पर्सनलाइज्ड तरीके से यूज करना चाहते हैं उन्हें अच्छा ऑप्शन मिलेगा. लेकिन बेसिक यूजर्स को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि सब फ्री रहेगा. मेटा प्राइवेट मैसेजिंग मॉडल की वजह से एड्स से कम कमाई करती है इसलिए सब्सक्रिप्शन से स्टेबल इनकम का प्लान बना रही है. वॉट्सऐप प्लस एक प्रीमियम टियर है जो कस्टमाइजेशन और एक्स्ट्रा टूल्स देगा. यह फ्री वॉट्सऐप को प्रभावित नहीं करेगा. टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही और अपडेट्स आ सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *