रात का पढ़ा सुबह नहीं रहता है याद? स्टूडेंट आज से ही शुरू कर दें ये 5 एक्सरसाइज, तेजी से बढ़ेगी याददाश्त

Last Updated:

Memory Boosting Exercises: परीक्षा के समय बच्चे पढ़ाई में दिन-रात एक कर देते हैं. लेकिन, कुछ ऐसे भी छात्र होते हैं कि रात में पढ़ते हैं और सुबह होते-होते भूल जाते हैं. दिल्ली के योगा ट्रेनर शशांक गुप्ता के अनुसार, एरोबिक्स, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, ब्रेन गेम्स और संगीत सुनना याददाश्त बढ़ाने में मददगार हैं. News18 ने यह जानकारी दी है.

याददाश्त बढ़ाने वाले योगासन. (Canva)

Memory Boosting Exercises: पढ़ाई हर किसी के जीवन का सबसे अहम हिस्सा है. चाहे छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहा हो या कोई प्रोफेशनल नई स्किल सीख रहा हो. इसके लिए सभी लोग जी तोड़ मेहनत करते भी हैं. पढ़ाई में दिन-रात एक कर देते हैं. लेकिन, कुछ ऐसे भी छात्र होते हैं कि रात में पढ़ते हैं और सुबह होते-होते भूल जाते हैं. ऐसे में परीक्षा की अच्छी-खासी तैयारी भी बेकार हो जाती है. अगर आपके या आपके बच्चे के साथ भी ऐसा ही कुछ है तो इसका सबसे बड़ा कारण कमजोर याददाश्त हो सकती है. इसके चलते, छात्रों को मानसिक तनाव समेत कई कारणों से यह समस्याएं झेलनी पड़ती हैं. इसलिए जरूरी है कि याददाश्त बूस्ट करें. इसलिए कुछ एक्सरसाइज अधिक कारगर हो सकते हैं. ऐसे कुछ एक्सरसाइज के बारे में News18 को बता रहे हैं दिल्ली के योगा ट्रेनर शशांक गुप्ता-

याददाश्त बढ़ाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

एरोबिक्स: योगा ट्रेनर के मुताबिक, याददाश्त बूस्ट करने के लिए एरोबिक्स एक्सरसाइज करना अधिक फायदेमंद होगा. इसके नियमित एक्सरसाइज से सेहत के साथ ही दिमाग भी हेल्दी रहेगा. इसके अलावा, ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और मस्तिष्क तक भरपूर ऑक्सीजन पहुंचती है.

ब्रीदिंग एक्सरसाइज: याददाश्त बढ़ाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी फायदे का सौदा है. यह अभ्यास से माइंड के लिए अच्छा होता है. बता दें कि, नियमित प्राणायाम करने से दिमाग शांत होता है और यादाश्त तेज होती है.

गरुड़ासन: मेमोरी बढ़ाने के लिए गुरुडासन भी कर सकते हैं. इस आसन को करने के लिए आपको दाएं पैर पर खड़े होकर अपने बाएं पैर को दाएं पैर के घुटने से लॉक करना होगा. उसी तरीके से आप अपने दोनों हाथों को भी लॉक करते हुए इस आसन में खड़े हो सकते हैं.

गेम खेलें: कुछ गेम भी याददाश्त को बढ़ावा देते हैं. इसके लिए पहेली, शतरंज और क्रॉसवर्ड जैसे गेम खेल सकते हैं. इससे आपका दिमाग तेज हो सकता है. इन ब्रेन गेम को खेलना माइंड के लिए अच्छा होता है.

गाने सुनें: अगर आपके बच्चे की याददाश्त कमजोर है और कुछ भी पढ़ा याद नहीं रहता है तो संगीत सुनने के लिए कह सकते हैं. बता दें कि, संगीत की ओर ध्यान लगाने से भी दिमाग शांत रहता है. अगर आप याद किया भूल जाते हैं तो इन एक्सरसाइज को जरूर करें.

Lalit Kumar

ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क…और पढ़ें

ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रात का पढ़ा सुबह नहीं रहता याद? याददाश्त बढ़ाने को स्टूडेंट करें 5 एक्सरसाइज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *