रनिंग से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इन फूड्स से आएगी ताकत, पाना है परफेक्ट बॉडी तो जान लें सही डाइट

Last Updated:

रनिंग से पहले हल्के कार्बोहाइड्रेट जैसे दलिया, ब्राउन ब्रेड, केला और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन लेना फायदेमंद है. तैलीय भोजन और बहुत मीठा खाने से बचें. पानी जरूर पिएं.

रनिंग से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इन फूड्स से आएगी ताकतदौड़ने से पहले क्या खाना चाहिए.
रनिंग (Running) से पहले क्या खाना चाहिए, यह सवाल हर उस व्यक्ति के मन में आता है जो फिटनेस के लिए या मैराथन जैसी एक्टिविटी के लिए दौड़ लगाता है. सही डाइट रनिंग से पहले लेना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे आपके शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलेगी, थकान जल्दी नहीं होगी और परफॉर्मेंस भी बेहतर होगा. अगर खाली पेट दौड़ते हैं तो शरीर जल्दी थक जाता है, वहीं बहुत भारी भोजन करने से पेट में भारीपन और गैस की समस्या हो सकती है. इसलिए संतुलित और हल्का भोजन करना ही सबसे सही तरीका है.

रनिंग से पहले सबसे महत्वपूर्ण है कि शरीर को सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिले. कार्बोहाइड्रेट से शरीर को एनर्जी जल्दी मिलती है और यह लंबे समय तक बनी रहती है. आप दौड़ने से 1-2 घंटे पहले हल्के कार्ब्स ले सकते हैं, जैसे –

दलिया (Oats)
ब्राउन ब्रेड
पोहा
उबला आलू
केले जैसे फल

ये चीजें शरीर को तुरंत ऊर्जा देती हैं और रनिंग के दौरान आपको थकान महसूस नहीं होती. सिर्फ कार्बोहाइड्रेट ही नहीं, थोड़ी मात्रा में प्रोटीन भी शरीर के लिए फायदेमंद रहता है. प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और रनिंग के बाद होने वाली थकान को कम करता है. आप रनिंग से पहले उबला अंडा, पनीर, दही या थोड़ी मात्रा में स्प्राउट्स ले सकते हैं. लेकिन प्रोटीन को ज्यादा भारी मात्रा में न खाएं क्योंकि इससे पेट भरा-भरा लगेगा और दौड़ने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है. अगर आप पानी की कमी के साथ दौड़ेंगे तो जल्दी थकान होगी और शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है. रनिंग से 20-30 मिनट पहले एक गिलास पानी पीना फायदेमंद रहता है. अगर मौसम बहुत गर्म है तो नारियल पानी या नींबू पानी भी ले सकते हैं. इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं होती.

किन चीजों से बचें
रनिंग से पहले बहुत ज्यादा तैलीय और भारी खाना नहीं खाना चाहिए. जैसे समोसा, परांठा, पिज़्ज़ा या बर्गर जैसी चीजें पेट को भारी बना देती हैं और दौड़ते समय एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है. इसके अलावा बहुत मीठा खाने से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है और फिर गिरने से थकान जल्दी लगती है. आप रनिंग से पहले के लिए बेस्ट स्नैक्स में केला और पीनट बटर, ओट्स या दलिया, मूंगफली और किशमिश, ब्राउन ब्रेड पर शहद या एक गिलास स्मूदी या शेक पी सकते हैं.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रनिंग से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इन फूड्स से आएगी ताकत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *