ठंड में किस समय की धूप सबसे फायदेमंद? मोटापा, शुगर और डिप्रेशन पर लगेगी लगाम! डॉक्टर से जानें विटामिन डी का सही टाइम

Last Updated:

Health News Hindi: सर्दियों के मौसम में धूप लेना बेहद फायदेमंद माना जाता है. सुबह की धूप शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है. रोजाना 15-20 मिनट सूरज की किरणों के संपर्क में रहने से शरीर को 90 प्रतिशत तक विटामिन D मिलता है. आइए जानते हैं कि कौनसे समय धूप लेनी चाहिए…

Which time sunlight is good for vitamin D: सर्दियों में हमें मौसम में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. ये बदलाव शरीर को अछूता नहीं छोड़ते हैं. ठंड के मौसम में हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं. इसलिए बदलते मौसम में अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में कुछ बदलाव करना जरूरी है. गर्मियों में जहां धूप से बचने की सलाह दी जाती है, वहीं सर्दियों में शरीर के लिए सुबह के समय धूप के संपर्क में आना फायदेमंद माना जाता है.

रीवा संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डाॅक्टर राहुल मिश्रा कहते हैं कि प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity System) बैक्टीरिया या अन्य बीमारियों के खिलाफ शरीर का प्राकृतिक रक्षक है. जब कोई संक्रमित जीव शरीर में प्रवेश करता है, जब प्रतिरक्षा प्रणाली रोगों से लड़ने वाले एंटीबॉडी बनाने लगती है. इसे बढ़ाने के लिए शरीर को धूप का मिलना बहुत जरूरी है.

सुबह थोड़ा जल्दी उठें
इसके लिए बस थोड़ा जल्दी उठने की जरूरत है, ताकि सुबह की धूप किरणें आपके शरीर पर 15-20 मिनट तक भी पड़ सकें. धूप हमें 90% विटामिन डी प्रदान करती है, जो बीमारी से बचाने में मदद करता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है. दिन में सिर्फ 10-15 मिनट धूप में रहना भी काफी होता है. यूवी किरणों के संपर्क में आने से नाइट्रिक ऑक्साइड, एक प्रोटीन निकलता है. यह मोटापे और टाइप 2 मधुमेह के विकास को धीमा कर देता है.

हर दिन 15 मिनट के लिए धूप
सूरज के संपर्क में आने से विटामिन डी के अवसादरोधी प्रभाव को दिखाया है, जिससे मूड में सुधार होता है जायद यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ सस्टेनेबिलिटी साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज ने समझाया है कि, ‘यदि आप अपने विटामिन डी के स्तर में सुधार करते हैं, तो आप अपने मूड में सुधार करेंगे. हर दिन 15 मिनट के लिए धूप में रहना शरीर के मेलाटोनिन उत्पादन को बंद करने में मदद करता है. वह हार्मोन जो आपको रात में नींद देता है. यह आपकी बॉडी क्लॉक को यह पहचानने में मदद करेगा कि बाहर अंधेरा होने पर इसे फिर से बनाने का समय आ गया है.

इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो यूवी किरणों के संपर्क में आने से मदद मिल सकती है. परिणामों से पता चला कि 20 मिनट तक धूप के संपर्क में रहने के बाद एक घंटे के लिए रक्तचाप का स्तर काफी कम हो गया. मगर धूप में ज़्यादा देर बैठने से पहले यह भी ध्यान रखें कि कहीं आपकी स्किन जल न जाए. सुबह 9 – 10 बजे तक धूप लेना सबसे सही है, लेकिन सर्दियों में आप दोपहर में भी आप धूप ले सकते हैं. अगर सर्दी के मौसम में 3-4.घंटे भी धूप लेते हैं तो आपको नुकसान नहीं होता है. दोपहर में आप सूरज की तरफ पीठ करके बैठकर धूप लें सकते हैं. चेहरे की तरफ बैठकर धूप लेने से कालापन आ सकता है इसलिए पीठ की तरफ बैठकर धूप लेना चाहिए.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homelifestyle

ठंड में किस समय की धूप सबसे फायदेमंद? डॉक्टर से जानें विटामिन डी का सही टाइम

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *