Last Updated:
Healthy Morning Habits: सुबह उठने के साथ ही ज्यादातर लोग सबसे पहला काम अपने फोन को चेक करने का करते हैं, और उसके बाद चाय पीने का. जबकि आपको दिन भर फिट और एनर्जी से भरपूर रहन के लिए पानी पीने, मेडिटेशन, फाइबर रिच ब्रेकफास्ट जैसे हैबिट्स को अपनाने की जरूरत होती है.
आप बहुत ही छोटी-छोटी आदतों और बदलाव के साथ खुद को हेल्दी रख सकते हैं. इसकी शुरुआत सुबह उठने के बाद पहला काम करने से होनी चाहिए. क्योंकि दिन की शुरुआत हेल्दी हो तो बीमारियां कोसो दूर रहती हैं. यह पूरे दिन की ऊर्जा, मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है. ऐसे में नेशनल हेल्थ मिशन लोगों को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवनशैली अपनाने के लिए आसान दैनिक आदतों की सलाह देता है. छोटी-छोटी आदतें शरीर के साथ मन को भी कई लाभ देती हैं. एनएचएम के अनुसार, मॉर्निंग मूव कुछ आसान कदमों से बनाया जा सकता है, जो हर किसी के लिए अपनाने योग्य है.
फिट रहने के लिए 5 मॉर्निंग हेबिट्स
इसके लिए हर दिन थोड़ी धूप लेना बहुत फायदेमंद है. सुबह की सूरज की रोशनी से शरीर में विटामिन डी बनता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है, मूड अच्छा करता है और इम्युनिटी बढ़ाता है. सुबह 10-15 मिनट धूप में टहलना या बैठना काफी होता है. इससे दिन की शुरुआत ताजगी से होती है और थकान कम महसूस होती है.
मानसिक संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. तनाव और चिंता से बचने के लिए गहरी सांस लेना, मेडिटेशन या पॉजिटिव सोच अपनाना मदद करता है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सुबह कुछ मिनट शांत बैठकर मन को शांत करें, इससे पूरे दिन फोकस और खुशी बनी रहती है.
नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. हल्का योग, स्ट्रेचिंग, वॉकिंग या कोई भी शारीरिक गतिविधि 20-30 मिनट करें. व्यायाम से शरीर फिट रहता है, वजन कंट्रोल होता है, दिल मजबूत होता है और नींद भी अच्छी आती है. व्यायाम न केवल शरीर को बल्कि दिमाग को भी तेज रखता है.
हरी सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती हैं. ये आंखों, त्वचा और पाचन के लिए फायदेमंद हैं. रोजाना भोजन में हरी सब्जियां शामिल करें, इससे शरीर डिटॉक्स रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं.
इसके साथ ही संतुलित मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है. सुबह उठते ही 1-2 गिलास पानी पीएं और पूरे दिन 8-10 गिलास पानी लें. पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, मेटाबॉलिज्म तेज करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. गुनगुना पानी पीने से पाचन भी बेहतर होता है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.