दिवाली पर डायबिटीज के मरीज क्या खाएं और क्या न खाएं? डॉक्टर से समझें शुगर कंट्रोल करने के तरीके

Last Updated:

Diwali Health Tips for Diabetics: दिवाली पर हर घर में मिठाइयां और पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को त्योहार पर संयम बरतना चाहिए. मिठाइयों और पकवानों के बजाय शुगर के मरीजों को हेल्दी चीजें खानी चाहिए.

ख़बरें फटाफट

दिवाली पर शुगर के मरीज मिठाइयां न खाएं, तो बेहतर है.

Tips To Control Diabetes on Diwali 2025: दिवाली आने में महज कुछ दिन बाकी हैं और देशभर में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. दिवाली के मौके पर लोग खूब मिठाइयां और पकवान खाते हैं. डायबिटीज के मरीज भी सेलिब्रेशन के चक्कर में इन चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे उनका शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो त्योहार पर डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा सावधानी और संयम बरतना चाहिए. त्योहार पर मिठाइयां, तले-भुने व्यंजन और अनहेल्दी खानपान से शुगर लेवल गड़बड़ा सकता है. अब सवाल है कि त्योहारों के मौसम में डायबिटीज के मरीज क्या खाएं और क्या न खाएं? चलिए इस बारे में डॉक्टर से जान लेते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि डायबिटीज के मरीजों को त्योहार पर खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए. इस दौरान मिठाइयां, तली-भुनी चीजें और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए. इन चीजों से शुगर लेवल में उछाल आ सकता है और शुगर के मरीजों की तबीयत बिगड़ सकती है. त्योहारों में मिठाइयां खाने का मन सभी का करता है. ऐसे में शुगर के मरीज घर पर तैयार की गई बिना चीनी वाली मिठाइयां थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं. हालांकि ये मिठाइयां भी तभी खाएं, जब शुगर लेवल कंट्रोल में हो. शुगर लेवल बढ़ा हुआ हो, तो मिठाई बिल्कुल न खाएं.

त्योहार पर डायबिटीज के मरीज क्या खाएं?

डॉक्टर के अनुसार फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है. डायबिटीज के मरीजों को फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. दाल, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां और नट्स खाना फायदेमंद माना जाता है. ये चीजें शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल भी शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. सेब, नाशपाती और संतरा जैसे फल कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं और शुगर के मरीज त्योहार पर इनका सेवन कर सकते हैं. एवोकाडो, जैतून का तेल और नट्स में पाए जाने वाले हेल्दी फैट शुगर लेवल को स्टेबल रखते हैं.

त्योहार पर शुगर के मरीज क्या न खाएं?

मीठी और तली-भुनी मिठाइयां खाने से बचें. गुलाब जामुन, जलेबी और रसगुल्ला जैसी मिठाइयां ब्लड शुगर लेवल में तेजी से बढ़ोतरी कर सकती हैं. त्योहारों पर साबूदाना खिचड़ी या आलू के व्यंजन खूब बनाए जाते हैं, लेकिन इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं. इन चीजों को खाने से बचना चाहिए. शहद और चीनी से बनी चीजें शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए इनका सेवन सीमित करना चाहिए.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिवाली पर डायबिटीज के मरीज क्या खाएं, क्या न खाएं? डॉक्टर से समझें पूरी लिस्ट

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *