ठंड में प्रेग्नेंट महिलाओं की डाइट कैसी होनी चाहिए, डॉक्टर ने बताई ऐसी चीजें, सेवन से जच्चा-बच्चा रहेंगे हेल्दी

Healthy Food For Pregnancy In Winter: मानसून के बाद सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. यह मौसम कई परेशानियों को साथ लेकर आता है. इसलिए ठंड में हमारा स्वास्थ्य अन्य मौसम की तुलना में अधिक संवेदनशील हो जाता है. ऐसे में त्वचा को हाइड्रेट रखकर इम्युनिटी लेवल को स्ट्रॉन्ग रखना बेहद जरूरी होता है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए. वैसे तो प्रेग्नेंट महिलाओं को हर मौसम में अपना ख्याल रखना चाहिए, लेकिन ठंड में अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. डॉक्टर की मानें तो, सर्द मौसम सामान्य सर्दी, संक्रमण, खांसी और बुखार से जुड़ा होता है. ठंड में चलने वाली हवाओं से सूखापन या नमी की कमी हो सकती है, जोकि सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है. इन सभी परेशानियों से बचाव का सबसे बेस्ट ऑप्शन है हेल्दी डाइट.

प्रेग्नेंसी में हेल्दी डाइट लेने से मां और उसके पेट में पल रहा शिशु भी स्वस्थ्य रहेगा. अब सवाल है कि आखिर गर्भवती महिलाओं का सर्दियों में आहार कैसा होना चाहिए? गलत खान-पान स्वास्थ पर कैसे डालता प्रभाव? ठंड में प्रेग्नेंट महिलाएं क्या खाएं? इस बारे में News18 को बता रही हैं नोएडा की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक-

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं की हेल्दी डाइट

फल खाएं: एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंड में प्रेग्नेंट महिलाओं को विटामिन सी से युक्त फल जैसे संतरा, सेब, केला का सेवन करना चाहिए. बता दें कि, ये फल शरीर में इम्युनिटी बूस्ट करने का काम करते हैं.

फलों का जूस पीएं: ठंड में प्रेग्नेंट महिलाएं फलों और सब्जियों का ताजा रस, नींबू पानी, छाछ आदि का भी सेवन कर सकती हैं. ये सभी चीजें आपको बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकती हैं.

उचित मात्रा में पानी पीएं: डॉक्टर के मुताबिक, ठंड में गर्भवती महिलाओं को हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए जरूरी है कि अच्छी मात्रा में पानी पीएं. इससे कई परेशानियों से बचाव होगा.

हरी सब्ज़ियां खाएं: सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए पालक, सलाद, पत्ता, फूलगोभी समेत हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. ऐसा करने से मां और बच्चा दोनों हेल्दी रहेंगे.

आयोडीन से युक्त फूड: ठंड में गर्भवतियों को आयोडीन से युक्त चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. बता दें कि, आयोडीन की कमी बच्चे के मानसिक विकास को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में अंडे, समुद्री भोजन, नमक आदि जरूर खाएं.

कैल्शियम-फाइबर युक्त फूड: प्रग्नेंसी में हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम-फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए. इसके लिए आप डेयरी प्रोडक्ट, अनाज, दालों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. वहीं, फाइबर युक्त चीजें कब्ज से छुटकारा दिलाने का काम करती हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *