Last Updated:
Types of Dark Circles and foods to remove it: डार्क सर्कल यानी आंखों के चारों तरफ काले घेरे होना. इससे स्किन की चमक, खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. चेहरा मरीज जैसा नजर आता है. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार, …और पढ़ें
डार्क सर्कल के टाइप के अनुसार ही ट्रीटमेंट करें.डार्क सर्कल कितने तरह के होते हैं?
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा कहती हैं कि डार्क सर्कल तीन तरह के होते हैं और सबका ट्रीटमेंट एक जैसे नहीं किया जा सकता है. 3 प्रकार के होते हैं डार्क सर्कल-
स्ट्रक्चरल डार्क सर्कल्स
वैस्कुलर डार्क सर्कल्स
1. पिगमेंटेड डार्क सर्कल्स (Pigmented Dark Circles)- जब किसी को आंखों के नीचे भूरा या ग्रे रंग के शेड जैसी स्किन दिखे तो ये पिगमेंटेड डार्क सर्कल है. आमतौर पर ये मेलेनिन के अधिक जमाव, जेनेटिक्स, धूप में अधिक रहने या बार-बार आंखें मसलने से हो सकता है.
आप अपनी डाइट में जितना हो सके विटामिन सी युक्त फूड्स शामिल करें. विटामिन C के मुख्य सोर्स आंवला, अमरूद, शिमला मिर्च, संतरा, नींबू आदि हैं. इसके अलावा, आप विटामिन E से भरपूर फूड जैसे तिल के बीज, बादाम का सेवन भी कर सकते हैं.
फायदे: विटामिन सी युक्त फूड्स खाने से त्वचा की सही तरीके से मरम्मत होती है. दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं खट्टी चीजें. विटामिन E अतिरिक्त पिगमेंटेशन को रोकता है. त्वचा की सुरक्षा करता है.
View this post on Instagram