आपका ब्लड ग्रुप क्या है? अगर ये वाला है तो खुश हो जाइए, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम, दूसरे वालों को ज्यादा 

Last Updated:

Blood Group and Heart Attack: ब्लड ग्रुप से सेहत का बहुत कुछ पता चलता है. अब एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ है उनमें हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम होता है. 

ख़बरें फटाफट

इस ब्लड ग्रुप वालों में खुशी का कारण.

Blood Group and Heart Attack: आपका क्या ब्लड ग्रुप है, यह आपके पर्सनैलिटी पर असर करता है. वैज्ञानिक ब्लड ग्रुप के हिसाब से सेहत के अलग-अलग रुझानों के बारे में बताते हैं. अब एक अध्ययन में पाया गया है कि ब्लड ग्रुप हार्ट पर भी असर डालता है. अध्ययन के मुताबिक जिस व्यक्ति का ब्लड ग्रुप ओ O है उसे हार्ट अटैक का जोखिम बहुत कम है. यहां तक कि ऐसे व्यक्तियों में हार्ट डिजीज का खतरा भी बहुत क होता है. वहीं जिस व्यक्ति का ब्लड ग्रुप A, B और AB है, उन्हें हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा है. अब तक यही पता था कि जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रैस आदि से हार्ट अटैक का जोखिम होता है लेकिन नई रिसर्च में इस धारणा को बदल दिया गया है. अध्ययन बताता है कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसे सामान्य कारणों के अलावा भी कुछ कारक हार्ट डिजीज के जोखिम को प्रभावित कर सकते हैं.

ओ ब्लड ग्रुप वालों को क्यों है खतरा कम 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिरियोस्क्लेरेसिस जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक A, B या AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों में O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में हार्ट रोग का खतरा अधिक पाया गया है. शोध में पाया गया कि non-O ब्लड ग्रुप यानी A, B, AB वालों में हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर का खतरा ज्यादा रहता है. जबकि O ब्लड ग्रुप वालों को हल्का-सा सुरक्षा प्रभाव मिलता है, जिससे बड़े हृदय रोग संबंधी घटनाओं का खतरा कम हो जाता है. लगभग 20 साल तक चले इस अध्ययन में पाया गया कि non-O ब्लड ग्रुप वाले यानी जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ नहीं है, उनमें हार्ट डिजीजका खतरा 6% से 23% तक अधिक है. औसतन यह जोखिम 11 प्रतिशत ज्यादा पाया गया. इसका कारण यह हो सकता है कि O ब्लड ग्रुप वालों में खून जमाने वाले फैक्टर (जैसे von Willebrand factor और factor VIII) कम होते हैं और सूजन व कोलेस्ट्रॉल भी अपेक्षाकृत कम पाए जाते हैं.

स्ट्रोक का खतरा

अध्ययन में यह भी पाया गया कि ब्लड ग्रुप स्ट्रोक के जोखिम से भी जुड़ा हुआ है. आमतौर पर 60 साल से कम उम्र के लोगों में इसका प्रभाव ज्यादा देखा जाता है.  प्रमाण बताते हैं कि A ब्लड ग्रुप वालों में 60 साल से पहले स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है. वहीं O ब्लड ग्रुप वालों में जोखिम कम रहता है. 2014 में थ्रोंबोसिस और हेमोस्टेटेसिस जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन में 646 मामलों का विश्लेषण किया गया. इसमें पाया गया कि जिन लोगों को डायबिटीज नहीं थी, उनमें AB ब्लड ग्रुप वालों को O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में 1.6 से 7 गुना ज्यादा स्ट्रोक का खतरा था. वहीं ओवरऑल गैर ओ ब्लड ग्रुप  1 से 3.3 गुना ज्यादा पाया गया.

ब्लड ग्रुप क्यों मायने रखता है

ब्लड ग्रुप इसलिए मायने रखता है कि क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीजिन खून के जमने और सूजन से जुड़े तत्वों को प्रभावित करता है. अलग-अलग ब्लड ग्रुप में अलग-अलग एंटीजिन रहता है इसलिए इसका महत्व काफी है. जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ नहीं है factor VIII और von Willebrand factor ज्यादा पाए जाते हैं, जो तेजी से खून में थक्का बना देते हैं जिससे ब्लड वैसल्स में खून का प्रवाह कम हो जाता है. यही कारण है कि गैर ओ ब्लड ग्रुप वालों में हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है.

जिसका ब्लड ग्रुप ओ नहीं है क्या करें

हालांकि ब्लड ग्रुप बदला नहीं जा सकता लेकिन अगर यह पता हो कि O ब्लड ग्रुप वालों में हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है तो इससे हम अन्य ब्लड ग्रुप वालों में इसकी रोकथाम की दिशा में मदद कर सकते है. A, B या AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए और नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और ब्लड प्रेशर नियंत्रण जैसे कदम ज्यादा सख्ती से अपनाने चाहिए.

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आपका ब्लड ग्रुप क्या है? अगर ये वाला है तो खुश हो जाइए, हार्ट अटैक का खतरा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *