पानी में लौंग डालकर पीने का क्या फायदा है? ये 5 Benefits जान दंग रह जाएंगे आप, चेहरा भी दिखेगा यंग

Last Updated:

लौंग वाला पानी पीने से स्किन यंग दिखती है, लिवर डिटॉक्स होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, वजन घटता है और दांतों व मुंह की समस्याओं में राहत मिलती है. लौंग में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं और आपकी स्किन को एजिंग के असर से बचाते हैं.

पानी में लौंग डालकर पीने का क्या फायदा है? ये 5 Benefits जान दंग रह जाएंगे आप

लौंग (Clove) हमारे किचन में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है, जो खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना लौंग वाला पानी पीते हैं तो यह आपके शरीर और चेहरे दोनों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है. लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स आपकी सेहत को मजबूत करने के साथ-साथ स्किन को भी यंग और ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं.

आइए जानते हैं पानी में लौंग डालकर पीने के 5 बड़े फायदे…

चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो
लौंग में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं और आपकी स्किन को एजिंग के असर से बचाते हैं. अगर आप रोजाना लौंग वाला पानी पीते हैं तो चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स देर से आती हैं और स्किन यंग दिखती है.

लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है लौंग
यलौंग का पानी पीने से पेट की गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं. लौंग में पाए जाने वाले कंपाउंड्स पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और भोजन जल्दी पचने में मदद करते हैं. लौंग का पानी लिवर को डिटॉक्स करने में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग गुण लिवर में जमी गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. यही वजह है कि इसे नेचुरल लिवर क्लींजर कहा जाता है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *