सुबह, शाम या रात क्या है अंडे खाने का सही समय, यहां जानिए कब मिलता है ज्यादा फायदा

Last Updated:

Health Tips: ठंड में अंडा शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा स्रोत है. अंडे को प्रोटीन और कैल्शियम का उत्कृष्ट स्रोत मानते हैं. इसमें सिर्फ प्रोटीन और कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन ए, डी, ई, बी (B12, B2, B5) जैसे कई महत्वपूर्ण विटामिन भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.

ठंड का मौसम आते ही शरीर को सर्द हवाओं और वायरल संक्रमण से बचाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है, ऐसे में शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है, जिसके लिए अंडा एक ‘सुपरफूड’ साबित हो सकता है. अंडा न केवल ऊर्जा, गर्माहट और स्टैमिना का मुख्य स्रोत है, बल्कि यह पोषक तत्वों का एक ऐसा भंडार है, जो हड्डियों से लेकर मांसपेशियों और मस्तिष्क तक को लाभ पहुंचाता है.

अंडा

आयुर्वेद और विज्ञान, दोनों ही अंडे को प्रोटीन और कैल्शियम का उत्कृष्ट स्रोत मानते हैं. इसमें सिर्फ प्रोटीन और कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन ए, डी, ई, बी (B12, B2, B5) जैसे कई महत्वपूर्ण विटामिन भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा, फॉस्फोरस, सेलेनियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज भी अंडे में मौजूद होते हैं. ये सभी तत्व मिलकर हड्डियों को मजबूती देने, मांसपेशियों की रिकवरी में सहायता करने, त्वचा को चमकदार बनाने और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

अंडा

ठंड के मौसम में अंडा खाने से शरीर को कई विशेष लाभ मिलते हैं, इसका फर्क आप आसानी से देख और समझ सकते हैं. यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर मौसमी बीमारियों और वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. अंडे का सेवन करने से शरीर को आवश्यक गर्माहट मिलती है, जिससे ठंड का प्रभाव कम होता है. प्रोटीन का उच्च स्तर वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की अच्छी रिकवरी सुनिश्चित करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अंडा

इसमें मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क की कार्यक्षमता और एकाग्रता (कंसंट्रेशन) को बढ़ाने में सहायक होते हैं. अंडे के अधिकतम लाभ के लिए इसका सेवन कब और कैसे करना है, यह जानना बहुत जरूरी है. अंडे का सेवन नाश्ते (ब्रेकफास्ट) के समय करना सबसे सही माना जाता है. सुबह के समय शरीर एक्टिव मोड में होता है और प्रोटीन तथा अन्य पोषक तत्वों को पचाने का पूरा समय मिलता है. मांसपेशियों की तेजी से रिकवरी के लिए इसे वर्कआउट के तुरंत बाद लेना भी फायदेमंद होता है.

अंडा

अंडे का सेवन रात के समय करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह भारी होता है और रात में पाचन क्रिया धीमी होने के कारण पेट से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है. अंडे की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसे कुछ विशेष चीजों के साथ मिला कर खाया जा सकता है, जिससे आपको अधिक फायदा हो सकता है. अंडे को हल्दी और शुद्ध घी के साथ मिलाकर खाना बहुत फायदेमंद होता है. घी शरीर में अंडे के पोषक तत्वों की अवशोषकता को बढ़ाता है और उसे पचाने में मदद करता है, जबकि हल्दी के औषधीय गुण इसे और पौष्टिक बनाते हैं.

अंडा

अंडे पर काली मिर्च छिड़क कर खाने से स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन नामक तत्व अंडे के गुणों को बढ़ाने में मदद करता है. यह मिश्रण सुनने में अटपटा लग सकता है, लेकिन पुराने समय से अंडे और गुड़ को साथ खाने की बात कही गई है. अंडे में प्रोटीन और गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है. यह संयोजन न केवल शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाता है, बल्कि तेजी से ऊर्जा भी प्रदान करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सुबह, शाम या रात क्या है अंडे खाने का सही समय, यहां जानिए

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *