वेट लॉस की दवाएं लेने वाली महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में हो रहीं परेशानियां, क्या है यह रेयर साइड इफेक्ट?

Last Updated:

Weight Loss Drugs and Vaginal Dryness: वेट लॉस के लिए बड़ी संख्या में लोग Ozempic दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस दवा से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में ड्राइनेस और ढीलापन …और पढ़ें

वेट लॉस की दवाएं लेने वाली महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में हो रहीं परेशानियां?सोशल मीडिया पर महिलाओं ने दावा किया है कि वेट लॉस ड्रग से उनकी वजाइना में ड्राइनेस हो रही है.
All About Ozempic Vulva: दुनियाभर में मोटापा लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है और इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाएं भी ले रहे हैं. पिछले कुछ समय में वेट लॉस ड्रग ओजेम्पिक (Ozempic) का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है और लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. ओजेम्पिक को टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल करने में उपयोग किया जाता है, लेकिन अब ज्यादातर लोग इसे वेट लॉस के लिए यूज कर रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ओजेम्पिक वल्वा (Ozempic Vulva) शब्द चर्चाओं में है. वेट लॉस ड्रग लेने वाली कई महिलाओं ने दावा किया है कि यह दवा लेने के बाद उन्हें वजाइनल ड्राइनेस, प्राइवेट पार्ट में खिंचाव, ढीलापन और संबंध बनाते समय दर्द जैसी परेशानियां हो रही हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वेट लॉस ड्रग लेने वाली कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि इन दवाओं से उनके प्राइवेट पार्ट पर रेयर साइड इफेक्ट नजर आ रहे हैं. ये दवाएं लेने के बाद उनके प्राइवेट पार्ट की फ्लेक्सिबिलिटी खत्म हो गई है और वे बूढ़ी महसूस कर रही हैं. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स इन परेशानियों को वेट लॉस ड्रग्स का सीधा साइड इफेक्ट नहीं मान रहे हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि वेट लॉस की दवा महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में समस्या पैदा नहीं कर रही है, बल्कि तेज वजन घटने से शरीर की संरचना में बदलाव आ रहा है. इसकी वजह से महिलाएं प्राइवेट पार्ट में बदलाव महसूस कर रही होंगी, लेकिन यह कोई बीमारी नहीं है.
डॉक्टर्स की मानें तो ओजेम्पिक जैसी वेट लॉस दवाओं से शरीर का फैट बहुत तेजी से घटता है, जिससे प्राइवेट पार्ट की कुछ जगहों पर मौजूद फैट में कमी आ सकती है. इस कारण प्राइवेट पार्ट की बाहरी बनावट ढीली हो सकती है. किसी-किसी मामले में ऐसा दिखता है. कुछ महिलाएं इस दवा के सेवन से वजाइनल ड्राइनेस, जलन या संबंध बनाते समय दर्द महसूस करती हैं. ये लक्षण आमतौर पर दवा से नहीं, बल्कि पेनीलियर चेंजेस, हॉर्मोनल बदलाव, डिहाइड्रेशन या पोषण संबंधी कमी से होते हैं. खासकर अगर खाने की मात्रा कम हो या शरीर में आवश्यक विटामिन्स और हेल्दी फैट्स की कमी हो, तो ये समस्याएं बढ़ सकती हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन घटाने के दौरान केवल वजन को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर, त्वचा, हॉर्मोन, डिहाइड्रेशन और पोषण को भी ध्यान में रखें. अगर प्राइवेट पार्ट से जुड़ी कोई परेशानी दिखे, तो बिना हिचकिचाहट डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर की सलाह पर कुछ लैबिया पफिंग, लैबियाप्लास्टी, RF, PRP थेरेपी जैसे ट्रीटमेंट भी लिए जा सकते हैं. इसके अलावा पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज, लुब्रिकेशन, पोषण और धीरे वजन घटाने जैसे तरीके भी मददगार होते हैं.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

वेट लॉस की दवाएं लेने वाली महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में हो रहीं परेशानियां?

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *