सेहत के लिए क्या है परफेक्ट स्नैक? इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्व भरपूर, शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

Last Updated:

Makhana Health Benefits: आपकी सेहत के लिए मखाना एक परफेक्ट स्नैक है. मखाने में कम कैलोरी, हाई प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है. मखाना खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है और हार्ट हेल्थ को मजबूती मिलती है. पाचन तंत्र के लिए भी मखाना को अच्छा माना जाता है. मखाने में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. मखाने को हल्का भूनकर दूध में खीर या लड्डू के रूप में आसानी से खाया जा सकता है. हालांकि इसका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में न करें.

मखाने को हेल्थ के लिए बेस्ट स्नैक माना जा सकता है.

Perfect Snack for Health: फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए लोग हमेशा हेल्दी स्नैक ऑप्शंस की तलाश में रहते हैं. अक्सर लोग लंच और डिनर के बीच स्नैक्स खाना पसंद करते हैं. बड़ी संख्या में लोग शाम के वक्त चाय के साथ बिस्किट, नमकीन या समोसा खाते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है. हर आप स्नैक को हेल्दी चीज से रिप्लेस कर दें, तो आपकी सेहत कुछ ही दिनों में सुधर सकती है और आपको गजब के फायदे मिल सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मखाना (Makhana) सेहत के लिए एक परफेक्ट स्नैक है. यह कम कैलोरी, हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और ओवरऑल हेल्थ सुधरती है. कम मात्रा में रोज इसका सेवन करना फायदेमंद है.

न्यूट्रिशियंस की मानें तो मखाना एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भी होते हैं, जो हार्ट और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं. भूख मिटाने और एनर्जी बढ़ाने के लिए यह हेल्दी, क्रिस्पी और स्वादिष्ट ऑप्शन है. मखाना कमल के पौधे का बीज (Fox Nut) होता है, जो तालाब या झील में उगता है. सुखाने और हल्का भूनने के बाद यह कुरकुरे और स्वाद में हल्का मीठा बन जाता है. छोटे होने के बावजूद मखाने में भरपूर पोषक तत्व होते हैं. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पोषक तत्व होते हैं. मखाना वजन घटाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मखाना मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे आराम से खा सकते हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि मखाना का हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. मखाने में फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिसकी वजह से यह हार्ट डिजीज से बचाने में मदद करता है. मखाने में मौजूद अमीनो एसिड मानसिक स्वास्थ्य और नींद के लिए लाभकारी होते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं और फाइबर पाचन तंत्र को सही रखता है. मखाना खाने के कई तरीके हैं, लेकिन इसे हल्का भूनकर नमक या घी के साथ स्नैक की तरह खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे दूध में डालकर खीर या हलवा बनाया जा सकता है. ड्राई फ्रूट्स के साथ लड्डू बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. कई लोग सब्जी या करी में भी मखाने को डालते हैं.

मखाना को अधिकतर लोगों के लिए सेफ और हेल्दी स्नैक माना जाता है. हालांकि कुछ परेशानियों से जूझ रहे लोगों को इससे बचना चाहिए. जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें मखाना ज्यादा खाने से चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है. इसके अलावा बहुत अधिक मात्रा में मखाना खाने से कब्ज या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए कब्ज के मरीजों को इसे कम मात्रा में ही खाना चाहिए. अगर किसी को मखाने या ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेहत के लिए क्या है परफेक्ट स्नैक? इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्व भरपूर

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *