Last Updated:
बॉलीवुड स्टार्स जैसे अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण फिटनेस, स्किन केयर, सही डाइट, एक्सरसाइज, पानी और अच्छी नींद से हेल्दी और ग्लोइंग रहते हैं.
अनन्या की खूबसूरती का राज. अब आती है बारी वर्कआउट रूटीन की. हर एक्टर और एक्ट्रेस अपने बॉडी टाइप और रोल के हिसाब से अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं. योगा, पिलाटेज़, जिम वर्कआउट, डांस और कार्डियो उनकी फिटनेस का अहम हिस्सा होते हैं. स्टार्स का मानना है कि रोज़ाना कम से कम 45 मिनट से 1 घंटा फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है. इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और एनर्जी लेवल हाई बना रहता है. स्किन केयर भी उनकी फिटनेस जर्नी का हिस्सा है. जैसे अनन्या पांडे या दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पीती हैं और बाहर निकलते वक्त हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं. रात को सोने से पहले स्किन को क्लीन और मॉइश्चराइज करना उनकी आदत होती है.
आप अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें ये चीज
– हमेशा दिन में 8-10 गिलास रोज पानी पीएं.
– फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार खाएं.
– नियमित वर्कआउट में कार्डियो को जरूर शामिल करें.
– 7-8 घंटे की नींद जरूर लें.
– ज्यादा लंबा स्क्रीन टाइम न रखें.
– वीक में 1-2 बार फेस मास्क का उपयोग करें, जिसमें चारकोल, या शीट मास्क को शामिल कर सकते हैं, ये डर्ट को रिमूव करने में मददगार है.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें