सर्दियों में आपको पपीता खाना चाहिए या नहीं? इस बारे में क्या है एक्सपर्ट की राय, सभी के लिए जानना जरूरी

Last Updated:

Should You Eat Papaya In Winter: सर्दी के मौसम में फलों को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं. अधिकतर लोग मानते हैं कि ठंड के मौसम में पपीता खाने से नुकसान हो सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दी में भी पपीता सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यह फल इम्यूनिटी और पाचन के लिए फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन, फाइबर और पपेन एंजाइम सर्दियों में होने वाली पेट और वायरल समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं. हालांकि प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीता खाने से बचना चाहिए.

पपीता एक बेहद पौष्टिक फल है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. यह फल अधिकतर लोगों को पसंद आता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन को बेहतर बनाता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है. तमाम लोगों के मन में सवाल होता है कि सर्दियों में पपीता खाना चाहिए या नहीं? इस बारे में डाइट एक्सपर्ट की राय जानना जरूरी है.

is papaya good in winter season, benefits of eating papaya in winter, papaya and digestion in cold weather, papaya for immunity in winter, should pregnant women eat papaya, papaya side effects in winter

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल की पूर्व डाइटिशियन डॉ. अनामिका गौर ने News18 को बताया कि ठंड के मौसम में लोगों को गर्म तासीर वाली चीजें खाना ज्यादा पसंद होता है. जबकि पपीते को ठंडी तासीर वाला फल माना जाता है. ऐसे में कई लोग ठंड के मौसम में इसे खाने से बचते हैं. लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है.

is papaya good in winter season, benefits of eating papaya in winter, papaya and digestion in cold weather, papaya for immunity in winter, should pregnant women eat papaya, papaya side effects in winter, सर्दियों में पपीता खाना चाहिए या नहीं, सर्दी में पपीता खाने के फायदे, पपीते की तासीर गर्म या ठंडी, ठंड में पपीता खाने के फायदे

डाइटिशियन ने बताया कि पपीता की तासीर ठंडी होती है, लेकिन इसके बावजूद यह हर मौसम में खाया जा सकता है. पपीते में मौजूद एंजाइम पपेन पाचन को मजबूत बनाता है. यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है. सर्दियों में ये समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं, इसलिए ठंड में भी पपीता खाना लाभकारी होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

is papaya good in winter season, benefits of eating papaya in winter, papaya and digestion in cold weather, papaya for immunity in winter, should pregnant women eat papaya, papaya side effects in winter

सर्दियों में अधिकतर लोग घर के अंदर रहते हैं और इसकी वजह से शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं. इससे पाचन तंत्र सुस्त पड़ सकता है. ऐसे में पपीता गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. पपीता आंतों को साफ रखने में सहायक है और पेट को हल्का महसूस कराता है, जिससे गैस और भारीपन की समस्या कम होती है.

is papaya good in winter season, benefits of eating papaya in winter, papaya and digestion in cold weather, papaya for immunity in winter, should pregnant women eat papaya, papaya side effects in winter

पपीते में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. ये तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं और सर्दियों में होने वाले सर्दी-जुकाम और फ्लू से शरीर को बचाने में सहायक होते हैं. इस वजह से पपीता ठंड के मौसम में भी एक हेल्दी विकल्प माना जा सकता है.

is papaya good in winter season, benefits of eating papaya in winter, papaya and digestion in cold weather, papaya for immunity in winter, should pregnant women eat papaya, papaya side effects in winter

वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी पपीता खाना फायदेमंद माना जाता है. यह लो कैलोरी और हाई फाइबर फल है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. यह बार-बार भूख लगने से रोकता है. सर्दियों में रोजाना सुबह खाली पेट करीब 200 ग्राम पपीता खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

is papaya good in winter season, benefits of eating papaya in winter, papaya and digestion in cold weather, papaya for immunity in winter, should pregnant women eat papaya, papaya side effects in winter

पपीता कभी भी सीधे फ्रिज से निकालकर न खाएं. अगर हल्की सर्दी या खांसी है, तो पपीता खाने से पहले गुनगुना पानी पी लें. अगर सर्दी-खांसी ज्यादा है या गला बहुत खराब है, तो उस समय पपीता खाने से बचना ही बेहतर होता है. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर पपीता सर्दियों में भी सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. प्रेग्नेंट महिलाओं और बीमारियों से जूझ रहे लोगों को पपीता खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में आपको पपीता खाना चाहिए या नहीं? इस पर क्या है एक्सपर्ट की राय

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *