Last Updated:
Alum Benefits For Skin: फिटकरी का इस्तेमाल शेविंग से ब्लीडिंग को रोकने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि ये स्किन ले भी बहुत फायदेमंद होता है.फिटकरी एक ऐसा यौगिक है जिसमें एल्युमीनियम होता है. जिसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं. हालांकि इसका इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करना चाहिए.
फिटकरी जिसे एलम भी कहा जाता है, एक एल्युमीनियम सॉल्ट होता है. इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स को बनाने और स्किन केयर में होता है. ये पानी में घुलनशील होता है लेकिन त्वचा में गहराई तक प्रवेश करने के बजाय त्वचा पर एक सतही परत बनाती है.
इसमें कई तरह के गुण होते हैं, जो इसे स्किन और ग्रुमिंग के लिए एक बेहतरीन और सेफ नेचुरल प्रॉडक्ट बनाते हैं. इसका इस्तेमाल आप गर्मी में पसीने की बदबू से बचाव से लेकर स्किन को टाइट करने तक जैसे फायदों के लिए कर सकते हैं.
अंडरआर्म्स में फिटकरी लगाने से क्या होता है?
यदि गर्मी के दिनों में आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है, और इसकी बदबू को कंट्रोल करने के लिए हजारों परफ्यूम पर खर्च करते हैं, तो फिटकरी इसका सस्ता और कारगर सॉल्यूशन है. इसे आप गीला करके सीधे बगल में रगड़ सकते हैं. ये पसीने के नलिकाओं को सिकोड़कर और शरीर की दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करके काम कर सकते हैं. हालांकि इसका पैच टेस्ट लेना जरूरी है.
स्किन पर फिटकरी लगाने के फायदे
शेविंग के बाद- फिटकरी के ब्लॉक शेविंग प्रॉडक्ट में काफी लोकप्रिय हैं क्योंकि ये बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और सूजन को कम करता है. इससे शेविंग रैश या इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है.ये खून के थक्के जमने में मदद करके घाव को जल्दी भरने में मदद करता है.
कम होंगे मुहांसे- क्योंकि फिटकरी कसैली होती है और बैक्टीरिया को रोकती है, इसलिए कुछ लोग तैलीय त्वचा और मुहांसे कम करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि, इस बात का कोई शोध नहीं है कि यह इन दोनों समस्याओं का प्रभावी इलाज है या नहीं, लेकिन कुछ लोगों के अनुभव बताते हैं कि इससे फायदा होता है.
रंग को निखारने में मददगार- फिटकरी कभी-कभी त्वचा को गोरा करने वाले उत्पादों में पाई जाती है, लेकिन त्वचा को गोरा करने के लिए इसके उपयोग का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. लेकिन आप इसे ट्राई करके देख सकते है,यदि ये आपके स्किन में किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं छोड़ता है तो.
कैसे करें इस्तेमाल
फटकरी को आप पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर इस पानी को प्रभावित जगह पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद माइश्चराइजर लगाएं . ध्यान रखें पैच टेस्ट करना जरूरी है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.