Last Updated:
Healthiest Way to Eat Eggs: अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है, लेकिन इसे खाने का तरीका सही होना चाहिए. एक्सपर्ट की मानें तो उबला या हल्का पका अंडा सबसे सुरक्षित और पौष्टिक माना जाता है. अंडा को ज्यादा ऑयली बनाकर नहीं खाना चाहिए. इसके अलावा अंडे का सफेद हिस्सा खाने के बजाय पूरा अंडा खाना चाहिए.
उबला हुआ या पोच्ड अंडा खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.
Best Way to Eat Eggs for Health: मसल्स की ग्रोथ के लिए अंडा को बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह हाई क्वालिटी प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. अंडा को सबसे जल्दी तैयार होने वाला ब्रेकफास्ट भी माना जाता है. कई लोग अंडा उबालकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग ऑमलेट बनाकर इसका लुत्फ उठाते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अंडा खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? अंडा को किस तरह खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलेगा और मसल्स की ग्रोथ होगी? चलिए इन सभी सवालों के जवाब डाइटिशियन से जानने की कोशिश करते हैं.
यूपी के गाजियाबाद की डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि अंडा को कंप्लीट प्रोटीन माना जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी अमीनो एसिड होते हैं. एक बड़े अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है. इसके अलावा अंडा में विटामिन B12, विटामिन D, कोलीन, सेलेनियम और हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं. अंडे का पीला हिस्सा केवल फैट ही नहीं, बल्कि माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का भी सोर्स है. इसलिए पीले हिस्से को हटाकर अंडा खाना ठीक नहीं है. अंडा को पकाकर खाना ज्यादा बेहतर माना गया है, क्योंकि कच्चा अंडा सेहत के लिए कई मायनों में नुकसानदायक हो सकता है.
डाइटिशियन रंजना ने बताया कि अंडा को पकाकर खाने से शरीर में प्रोटीन का अवशोषण बेहतर होता है. कच्चे अंडे में मौजूद एविडिन नामक प्रोटीन बायोटिन के अवशोषण में बाधा डाल सकता है और साल्मोनेला संक्रमण का खतरा भी रहता है. अब बात अंडा खाने के तरीके की करें, तो उबला हुआ, पोच्ड या हल्का ऑमलेट जैसे तरीके सबसे सुरक्षित और पौष्टिक माने जाते हैं. डीप फ्राई या ज्यादा तेल में पकाने से अंडा में एक्स्ट्रा कैलोरी जुड़ जाती है, जिससे फिटनेस को नुकसान हो सकता है.
मसल्स बनाने वालों के लिए दिनभर में पर्याप्त प्रोटीन का सेवन जरूरी है. अंडा इस प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है. खासकर वर्कआउट के 30 से 60 मिनट के भीतर अंडा या प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने से मसल रिकवरी और ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. कई लोग यह गलती करते हैं कि वे केवल अंडे का सफेद हिस्सा खाते हैं और पीले हिस्से को पूरी तरह हटा देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. स्वस्थ व्यक्ति के लिए संतुलित मात्रा में पूरा अंडा खाना सुरक्षित माना जाता है. अंडा खाना अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट डिजीज है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन करना चाहिए.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.