अश्वगंधा लेने का बेस्ट टाइम क्या है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया सही समय, शरीर बन जाएगा फौलाद !

Last Updated:

Best Time to Take Supplements: अश्वगंधा एक प्राचीन जड़ी-बूटी है और इसे शाम को लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. डॉक्टर्स की मानें तो सप्लीमेंट्स का सही समय सेवन करने से ज्यादा असर होता है. अधिकतर लोग इसे लेकर …और पढ़ें

अश्वगंधा लेने का बेस्ट टाइम क्या है? AIIMS के डॉक्टर ने बता दिया सही समयअश्वगंधा सप्लीमेंट शाम के समय लेना अच्छा माना जाता है.
Best Time To Take Ashwagandha: आजकल सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए लोग अश्वगंधा, मेलाटोनिन, क्रिएटिन और साइलीयम हस्क जैसे सप्लीमेंट्स का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. ये सभी सप्लीमेंट्स प्राकृतिक तरीके से एनर्जी बढ़ाने, नींद सुधारने, तनाव कम करने और पाचन बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं. सप्लीमेंट्स लेना जितना जरूरी है, उससे भी ज्यादा जरूरी सही समय पर सेवन करना है. अधिकतर लोगों को यह पता नहीं होता कि सप्लीमेंट्स लेने का सही समय क्या है. इस चक्कर में लोग हजारों रुपये के सप्लीमेंट्स का सेवन करने के बाद भी निराश रहते हैं.

AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड में पढ़ाई और ट्रेनिंग कर चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अश्वगंधा समेत कई सप्लीमेंट्स को लेने के सही समय के बारे में बताया है. उनके मुताबिक सप्लीमेंट्स हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व, हार्मोन या पौधों से प्राप्त कंपाउंड देते हैं, जो तनाव, नींद या पाचन जैसे शरीर के विभिन्न सिस्टम्स को प्रभावित करते हैं. हमारे शरीर की प्राकृतिक लय दिन भर बदलती रहती है, जैसे सुबह कॉर्टिसोल हार्मोन अधिक होता है और शाम को कम होता है. इसलिए अगर कोई तनाव कम करने वाला हर्ब सुबह लिया जाए जब कॉर्टिसोल उच्च स्तर पर हो, तो इसका उतना फायदा नहीं मिलेगा, जितना शाम को लेने पर मिलेगा.

View this post on Instagram

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *