क्या होती है फॉक्स आई सर्जरी, जिसके कारण गई ब्राजीलियन इन्फ़्लुएंसर की जान?

क्या होती हैं कॉस्मेटिक सर्जरी

कॉस्मेटिक सर्जरी शरीरअंगों को निखारने या उनकी शेप बदलने के लिए की जाने वाली सर्जरी है. कॉस्मेटिक सर्जरी का मकसद सिर्फ और सिर्फ सुंदर दिखने के लिए किया जाता है.

क्या होती हैं फोक्स आई

फॉक्स आई सर्जरी भी कॉस्मेटिक सर्जरी ही होती है, जिसे करवाने के लिए 2 विकल्प होते हैं. पहला थ्रेड लिफ्ट, जो आँखों के कोनों को ऊपर उठाने के लिए विशेष तरह थ्रेड का उपयोग किया जाता है. दूसरा है सर्जिकल लिफ्ट, जिसमें सर्जिकल टेकनिक्स से उनका उपयोग किया जाता है.

हेल्थ पर लिखने वाली वेबसाइट फ्लोरेंस हेल्थकेयर इंटरनेशनल ने अनुसार,  फॉक्स आई सर्जरी भी कॉस्मेटिक सर्जरी है, जिसमें सुंदर दिखने के लिए आंखों को ऊपर की ओर उठी हुई शेप दी जाती है,  जैसी ताकि लोमड़ी या बिल्ली जैसी दिखाई दें. ये ट्रेडीश्नल आई सर्जरी से अगल है. यह आँख के बाहरी कोनों को नई शेप देने पर केंद्रित होती है, ताकि ज्यादा लंबी दिख सकें.

भारत कितना बड़ा बाजार?

पबमेड सेंट्रल की रिपोर्टों के अनुसार, भारत में कॉस्मेटिक सर्जरी बाजार अगले 5 वर्षों में 10 से 12% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है. साल 2023, भारत में सुंदर दिखने के लिए करवाई गई सर्जरी का बाजार का 7.4% हिस्सा था. भारतीय कॉस्मेटिक सर्जरी का बाजार 2023 में, 4,198.2 मिलियन अमरीकी डालर था, और यह 2030 तक 11,567.3 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है.

क्या इस सर्जरी के साइड-इफेक्ट हैं?

ब्राजीली के फीड टीवी को दिये इंटरव्यू में जूनियर ने दावा किया कि फॉक्स आइज़ के बाद उन्हें इंफेक्शन हो गया था, जूनियर ने कुछ वीडियो भी दिखाए जिनमें उनके चेहरे पर कॉस्मेटिक सर्जरी की हुई दिखाई दे रही थी, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान और सूजन दिखाई दे रही थी.

मायोक्लिनिक की मानें तो, कॉस्मेटिक समेत सभी सर्जरी में जोखिम होते हैं. अगर आपको मोटापा या शूगर है तो आपको जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है. इसमें घाव भरने में परेशानी और इंफेक्शन शामिल हैं. किसी भी सर्जरी के साथ होने वाली मेडिकल समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं.

कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर काफी होड़ मची हुई है. कभी-कभी जिन देशों में नियम काफी ढीले होते हैं, वहां मरीज को जोखिमों का खतरा ज्यादा होता है. उदाहरण के लिए, डुट्रा के मामले में, विवाद का एक प्रमुख बिंदु यह है कि चिकित्सक कथित तौर पर एक दंत चिकित्सक था और डुट्रा को पता चला कि चिकित्सक ने मेडिकल लाइसेंस के बजाय एक डेंटिस्ट रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल किया था.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *